अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' की सफलता का आनंद ले रही हैं। इसके अलावा वह साउथ स्टार नागा चैतन्य के साथ अपने अफेयर की अफवाह को लेकर भी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य और शोभिता के अफेयर की चर्चाएं तेजी से हो रही हैं। इस बीच अभिनेत्री ने अब खुद इस मुद्दे पर खुलकर बात की और अफेयर पर चुप्पी तोड़ी है।
Sobhita Dhulipala: नागा चैतन्य को डेट कर रहीं शोभिता धुलिपाला? अभिनेत्री ने डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
हाल ही में दिए इंटरव्यू में शोभिता धुलिपाला ने 'पोन्नियिन सेलवन 2' फिल्म के बारे में बात करते हुए नागा चैतन्य के साथ डेटिंग की अफवाह को खारिज कर दिया और कहा, 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे खूबसूरत फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। मैं एक क्लासिकल डांसर हूं और मुझे डांस करना पसंद है। मणिरत्नम की फिल्म में ए आर रहमान के तीन गानों पर परफॉर्म करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं अभी इस पर फोकस कर रही हूं। जो लोग ज्ञान के बिना बोलते हैं, उनके लिए मुझे नहीं लगता कि मुझे उन्हें जवाब देने की जरूरत है। जब मैं कोई गलत काम नहीं कर रही होती हूं तो मुझे चीजों को स्पष्ट करने की जरूरत महसूस नहीं होती।
Kantara 2 Update: ऋषभ शेट्टी की फिल्म की स्क्रिप्ट हुई फाइनल, शूटिंग लोकेशंस पर भी आया बड़ा अपडेट
नागा चैतन्य के साथ डेटिंग की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'लोग आधे-अधूरे ज्ञान के साथ जो कुछ भी लिखते हैं, उसके बारे में जवाब देने या स्पष्ट करने के बजाय आपको अपने जीवन पर ध्यान देना चाहिए। इसे सुधारना चाहिए। शांत रहना चाहिए और एक अच्छा इंसान बनने की कोशिश करनी चाहिए।'
Anniversary: रीति-रिवाज को ताक पर रख रचाया ब्याह, फिर 11 महीने में ही हमेशा के लिए जुदा हुए साजिद-दिव्या भारती
दरअसल, शोभिता और नागा चैतन्य की डेटिंग की अफवाह तब उड़ी, जब दोनों की लंदन से एक साथ लंच करते हुए कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आए थे। कहा जा रहा था कि दोनों पिछले छह महीने से रिलेशनशिप में हैं। अभिनेता सामंथा रुथ प्रभु से तलाक लेकर अलग हो चुके हैं, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसकी वजह शोभिता को बताते हुए उन्हें घर तोड़ने वाली तक कह दिया था।
Raveena Tandon: TKSS में पहुंच रवीना को याद आई अंदाज अपना अपना, अभिनेत्री ने बखूबी उड़ाई कपिल शर्मा की खिल्ली
बात करें शोभिता के अभिनय करियर की तो वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' में काम करने के बाद शोभिता को पहचान मिली। अभिनेत्री को हाल ही में मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' में देखा गया, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, त्रिशा, कार्ति, जयम रवि, जयराम और अन्य ने भी अभिनय किया था। यह फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज हुई थी। वहीं, अभिनेत्री अगली बार आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर अभिनीत वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' के दूसरे भाग में दिखाई देंगी।
Ekta Kapoor: बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर धमाल मचाएगी एकता और रिया की जोड़ी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म