फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sky Force Collection Day 4: पहले सोमवार भी मजबूत रही 'स्काई फोर्स' की कमाई? जानें अब तक का कुल कलेक्शन

Tue, 28 Jan 2025 10:18 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 28 Jan 2025 10:18 AM IST
सार

Sky Force Movie Box Office Collection Day 4: स्काई फोर्स में अक्षय कुमार के साथ वीर पहाड़िया भी नजर आए हैं। आइए जानते हैं कि चार दिनों में यह फिल्म कितनी कमाई अब तक कर चुकी है।

विज्ञापन
Sky Force Movie Box Office Collection day 4 Akshay Kumar Veer Pahariya Film Total Earnings
स्काई फोर्स - फोटो : अमर उजाला

फिल्म 'स्काई फोर्स' से अक्षय कुमार ने शानदार वापसी की है। पिछले काफी समय से उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी, लेकिन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने उनके किस्मत के सितारे एक बार फिर से बदल दिए हैं। इस फिल्म से वीर पहाड़िया ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा है। दर्शकों को उनका काम भी काफी पसंद आ रहा है। आइए जानते हैं कि 'स्काई फोर्स' का बॉक्स ऑफिस पर अब तक का प्रदर्शन कैसा रहा है। 


Fatima Sana Shaikh: 'मुझे असुरक्षित महसूस करवाते...', कास्टिंग काउच पर बोलीं दंगल फेम अभिनेत्री फातिमा सना शेख

Sky Force Movie Box Office Collection day 4 Akshay Kumar Veer Pahariya Film Total Earnings
स्काई फोर्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कहानी दमदार, अभिनय असरदार

'स्काई फोर्स' की कहानी लोगों के दिलों को छूने में कामयाब रही है। फिल्म ने अक्षय और वीर के अलावा सारा अली खान और निम्रत कौर भी हैं। सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को बखूबी निभाने का पूरा प्रयास किया है। फिल्म में दर्शकों को एक्शन से साथ इमोशन का भी पूरा डोज दिया गया है, जिसकी वजह से इसे देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।
Coldplay: कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे महाकुंभ, भगवा रंग में रंगे आए नजर

Sky Force Movie Box Office Collection day 4 Akshay Kumar Veer Pahariya Film Total Earnings
स्काई फोर्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीन दिन में फिल्म ने मचाया धमाल

फिल्म की कमाई की बात करें तो तीन दिन में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। शुक्रवार को फिल्म ने 15.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 71.9 फीसदी का उछाल नजर आया। शनिवार को इसने 26.3 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने और भी तगड़ा उछाल लेते हुए 31.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले सप्ताहांत में फिल्म की कुल कमाई 73.2 करोड़ रुपये रही, जो अक्षय की पिछली पांच फिल्मों की तुलना में सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sky Force Movie Box Office Collection day 4 Akshay Kumar Veer Pahariya Film Total Earnings
'स्काई फोर्स' - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार की पिछली पांच फिल्मों में शीर्ष पर 'स्काई फोर्स'
फिल्म     कुल कमाई (रुपये में)
स्काई फोर्स  73.2 करोड़*
बड़े मियां छोटे मियां 59.17 करोड़
खेल खेल में  40.36 करोड़ 
मिशन रानीगंज 33.74 करोड़ 
सरफिरा 22.13 करोड़
विज्ञापन
Sky Force Movie Box Office Collection day 4 Akshay Kumar Veer Pahariya Film Total Earnings
'स्काई फोर्स' - फोटो : अमर उजाला
चार दिनों में इतनी हुई कमाई

स्काई फोर्स के चौथे दिन की कमाई की बात करें तो कामकाज वाला दिन होने के बाद भी इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट नजर आई। सोमवार को फिल्म ने छह करोड़ 45 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 79.45 करोड़ रुपये हो गया है।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed