फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fatima Sana Shaikh talked about casting couch They made me feel insecure

Fatima Sana Shaikh: 'मुझे असुरक्षित महसूस करवाते...', कास्टिंग काउच पर बोलीं दंगल फेम अभिनेत्री फातिमा सना शेख

Mon, 27 Jan 2025 08:08 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 27 Jan 2025 08:08 PM IST
सार

फातिमा सना शेख फिल्म 'दंगल' में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं। फातिमा ने अब अपने कास्टिंग काउच को लेकर कुछ अनुभव साझा किया है।

विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh talked about casting couch They made me feel insecure
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh

विस्तार

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में अभिनेत्री फातिमा सना शेख बेहतरीन अभिनय के कारण चर्चा में रहीं। एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा ने अपने फिल्म इंडस्ट्री के एक्सपीरियंस को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि कैसे कास्टिंग डायरेक्टर मुंबई में अभिनेताओं का फायदा उठाते थे और अक्सर उनकी कमाई में से हिस्सा भी मांगते थे।
विज्ञापन
Trending Videos

कास्टिंग डायरेक्टर को लेकर बोलीं फातिमा
बॉलीवुड बबल पर बातचीत के दौरान, फातिमा ने बताया कि स्टूडियो में ऑडिशन होते थे। जब अभिनेताओं को विज्ञापन के लिए भुगतान मिलता था, तो उन्हें पता चलता था कि उनकी कमाई का एक हिस्सा उसी कास्टिंग डायरेक्टर ने रखा लिया। फातिमा ने आरोप लगाया कि सभी को अपने भुगतान का 15 प्रतिशत उन्हें देना पड़ता था, भले ही आप उन्हें जानते ही न हों।”
विज्ञापन
विज्ञापन

Fatima Sana Shaikh talked about casting couch They made me feel insecure
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम
नए लोगों का उठाते थे फायदा
फातिमा ने कहा कि बड़े कास्टिंग डायरेक्टर इसमें शामिल नहीं थे, केवल फ्रॉड लोग ही ऐसा करते थे। वहां कई ऐसे लोग थे जो नए अभिनेताओं का फायदा उठाते थे। संघर्ष कर रहे अभिनेता इस बारे में जानते ही नहीं थे, इसलिए वो इन सब चीजों का शिकार भी हो जाते थे।
विज्ञापन

Fatima Sana Shaikh talked about casting couch They made me feel insecure
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh
फातिमा भी हुईं शिकार
फातिमा सना शेख भी इस दौरान कास्टिंग काउच का शिकार हुईं। उन्हें साउथ सिनेमा में कास्टिंग के लिए फोन आते थे। कास्टिंग डायरेक्टर उन्हें असुरक्षित महसूस करवाते थे। वे पूछते थे, आप सब कुछ करने के लिए तैयार हैं न? मैं कहती थी कि मैं अच्छा काम करूंगी, एक किरदार के लिए जो जरूरी है वो सब मैं करूंगी लेकिन वे कहते थे कि मैं अच्छा काम नहीं कर रही।

Deva: आखिर क्यों मुहूर्त के बाद आगे नहीं बढ़ सकी अमिताभ बच्चन की 'देवा', सुभाष घई का बस यही सपना नहीं हुआ पूरा

साझा किया एक किस्सा
फातिमा ने बताया कि एक साउथ फिल्म में किए काम के सिलसिले में वे एक बार हैदराबाद में थीं। फातिमा सना शेख ने कहा कि साउथ के प्रड्यूस उनसे इस बारे में घुमा फिरा कर बात करते थे। फातिमा सना शेख साल 2023 में आई फिल्म 'धक धक' में नजर आई। उन्हें साल 2016 में दंगल के कारण ज्यादा उपलब्धि मिली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed