Coldplay: कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे महाकुंभ, भगवा रंग में रंगे नजर आए
Coldplay: ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के फ्रंट मैन क्रिस मार्टिन और उनकी गर्लफ्रेंड हॉलीवुड अभिनेत्री डकोटा जॉनसन सोमवार की शाम ‘महाकुंभ 2025’ में पहुंचे। इस दौरान दोनों को भगवा रंग के ड्रेस में देखा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के फ्रंट मैन क्रिस मार्टिन और उनकी गर्लफ्रेंड हॉलीवुड अभिनेत्री डकोटा जॉनसन सोमवार की शाम ‘महाकुंभ 2025’ में पहुंचे। दोनों को मेले के बीच देखा गया। क्रिस मार्टिन और डकोटा को कार में बैठे देखा गया। भीड़ के बीच गुजरते हुए उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। 16 जनवरी से क्रिस और उनकी गर्लफ्रेंड भारत दौरे पर हैं। महाकुंभ में आने से पहले भी क्रिस ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान कई मौकों पर भारतीयों का दिल जीत लिया। मुंबई में उन्होंने ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया और अहमदाबाद में ‘वंदे मातरम’ गाकर फैंस के दिलों को सुकून पहुंचाया।
भगवा रंग में दिखें क्रिस मार्टिन
प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे क्रिस मार्टिन और उनकी गर्लफ्रेंड हॉलीवुड अभिनेत्री डकोटा जॉनसन ने भगवा रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। दोनों महाकुंभ पहुंचकर काफी उत्साहित दिखें। क्रिस और डकोटा बैंड के म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए 16 जनवरी को भारत आए थे। क्रिस ने 'कोल्डप्ले' के सदस्यों के साथ मुंबई और अहमदाबाद में म्यूजिक कॉन्सर्ट किया।
#WATCH | Uttar Pradesh | American actress Dakota Johnson and co-founder of the rock band Coldplay & singer Chris Martin at Prayagraj #MahaKumbhMela2025 pic.twitter.com/8kttMyjrdG
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 27, 2025
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Coldplay Concert: ब्रिटिश सिंगर क्रिस मार्टिन ने गाया ‘वंदे मातरम’, कोल्डप्ले में जीता भारतीयों का दिल
'जय श्री राम' के नारे से लेकर 'वंदे मातरम' तक
कोल्डप्ले के फ्रंट मैन क्रिस मार्टिन ने मुंबई में अपने कॉन्सर्ट के दौरान एक प्रशंसक का कार्ड पढ़ा, जिस पर ‘जय श्री राम’ लिखा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ।अहमदाबाद में हुए कॉन्सर्ट के दौरान क्रिस ने गणतंत्र दिवस पर ‘वंदे मातरम’ गाकर फैंस का दिल जीत लिया।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: ColdPlay: ‘हम ये दो हफ्ते नहीं भूलेंगे’.. इस भावुकता भरे संदेश से कोल्डप्ले बैंड ने भारत दौरा किया समाप्त
भावुक संदेश के साथ कहा अलविदा
कोल्डप्ले बैंड ने अपने अहमदाबाद शो के बाद ट्विटर पर लिखा, “धन्यवाद अहमदाबाद, धन्यवाद भारत। हम इन दो हफ्तों को कभी नहीं भूलेंगे। आपका प्यार और दयालुता हमेशा हमारे साथ रहेगी।" इस भावुक संदेश को लिख इस बैंड ने भारत को अलविदा कहा।