{"_id":"670b3407c9865fc24507ea69","slug":"singham-again-team-ram-leela-maidaan-ravana-dahan-read-details-inside-2024-10-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singham Again: सिंघम अगेन की टीम ने रामलीला मैदान पर किया रावण दहन, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Singham Again: सिंघम अगेन की टीम ने रामलीला मैदान पर किया रावण दहन, देखें तस्वीरें
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन इस साल दिवाली (1 नवंबर) पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। इन दिनों इस फिल्म की हर तरह चर्चाएं चल रही हैं। इस समय अजय देवगन और करीना कपूर खान समेत फिल्म के कई सितारे सिंघम अगेन का जमकर प्रचार कर रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
सिंघम अगेन की टीम
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
इस बीच दशहरे के मौके पर अजय देवगन फिल्म की अभिनेत्री करीना कपूर और निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ दिल्ली में रावण दहन करते हुए नजर आए।इंस्टाग्राम पर एक पपराजी की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में अजय देवगन को भगवान हनुमान की सुनहरे रंग की गदा अपने हाथों में पकड़े हुए देखा जा सकता है। इस कार्यक्रम में उनके साथ करीना कपूर और रोहित शेट्टी भी मौजूद थे, जिन्हें इस वीडियो में देखा जा सकता है।
तीनों ही सितारों को इस मौके पर पारंपरिक परिधान पहने हुए देखा जा सकता हैं। अजय ने काले रंग का बंदगला पहना था, जबकि करीना बैंगनी रंग के कढ़ाई वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रोहित ने इस खास मौके के लिए काले रंग की शेरवानी चुनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिंघम अगेन की स्टार कास्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्लिप में अजय, करीना और रोहित को मंच पर धनुष-बाण उठाते हुए देखा जा सकता है। सिंघम अगेन की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन और करीना कपूर खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।