अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्मों में सक्रिय न हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं हैं। अक्सर वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते काफी समय से नव्या और सिद्धांत चतुर्वेदी के बीच डेटिंग की खबरें चल रही हैं। हालांकि, इस पर अब तक दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन दोनों को कई मौकों पर एक साथ जरूर देखा गया है।
Siddhant-Navya: मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखे नव्या-सिद्धांत, वीडियो हुआ वायरल
हाल ही में नव्या और सिद्धांत एक बार फिर एक साथ नजर आए। गोवा से लौटते वक्त दोनों को एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक साथ हवाईअड्डे से बाहर निकलते दिख रहे हैं।
Adipurush: तिरुपति में होगा आदिपुरुष का भव्य प्री-रिलीज इवेंट, बाइक से यात्रा कर पहुंचे म्यूजिक डायरेक्टर अतुल
View this post on Instagram
इस वीडियो में सिद्धांत को सफेद टी-शर्ट और ट्रैक पैंट में देखा जा सकता है। वहीं, नव्या वाइट टॉप और ब्लैक पैंट में नजर आईं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो एक पैपराजी अकाउंट की तरफ से शेयर किया गया है।
Naseeruddin Shah: ISRO चीफ पर नसीरुद्दीन शाह ने लगाए दुष्प्रचार के आरोप, बोले- अंधविश्वास की ओर बढ़ रहा भारत
बता दें कि नव्या और सिद्धांत को कई बार एक साथ कैमरे में कैद किया जा चुका है। पिछले साल निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा की बर्थडे पार्टी में दोनों को एक साथ कार में जाते हुए देखा गया था। सोशल मीडिया पर भी दोनों को एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते हुए देखा जा चुका है।
Sara Ali Khan: भाई और मां के साथ 'जरा हटके जरा बचके' देखने पहुंचीं सारा, साझा की तस्वीर
वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धांत को गली ब्वॉय से बॉलीवुड में पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों काम किया। हाल ही में वह कटरीना कैफ के साथ फोन बूथ में नजर आए थे। वहीं, नव्या नवेली फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन वह एक पॉडकास्ट शो व्हाट द हेल नव्या को होस्ट कर चुकी हैं।
Bhola Shankar: भोला शंकर के पहले गाने का लिरिकल वीडियो हुआ आउट, स्टाइलिश अवतार में नजर आए मेगास्टार चिरंजीवी