टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी लाइमलाइट में रहना बखूबी जानती हैं। वह अक्सर मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। काफी कम उम्र में पलक ने अच्छी-खासी शोहरत कमा ली है। पलक सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और यहां फैंस के साथ अपने बोल्ड लुक साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर पलक सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में पलक को मुंबई के बांद्रा स्थित एक कैफे के बाहर स्पॉट किया गया है। इस दौरान हसीना ने पैपराजी को जमकर पोज दिए।
2 of 4
पलक तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मुंबई के बांद्रा स्थित एक कैफे के बाहर पलक तिवारी की काले रंग की बड़ी सी कार रुकी। बेहद स्टाइलिश अवतार में मुस्कुराते हुए पलक कार से नीचे उतरीं। इस दौरान पैपराजी ने उनके फोटोग्राफ क्लिक किए। पैपराजी ने जब पलक से पोज देने के लिए कहा तो पलक ने उन्हें निराश नहीं किया और चेहरे पर मुस्कान बिखेरकर खूब स्टाइलिश पोज दिए।
3 of 4
पलक तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस दौरान पलक काफी स्टाइलिश नजर आईं। ब्लू जींस और शॉर्ट ब्लैक टॉप में वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। उस पर उनकी मासूमियत ने चार चांद लगा दिए। पलक का हेयरस्टाइल भी कमाल का लगा। उन्होंने अपने इस लुक के साथ बाल खुले रखे। जैसे ही पलक कार से बाहर उतरीं तो पैपराजी ने उनसे पूछा, 'कैसे हो आप पलक?' इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'मैं ठीक हूं आप कैसे हैं?' पैपराजी ने पलक से रुककर कुछ अच्छे पोज देने को कहा तो पलक ने भी उन्हें निराश नहीं किया।
4 of 4
पलक तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
काम की बात करें तो पलक तिवारी की फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' इसी साल जनवरी में रिलीज होनी थी, लेकिन इसे पोस्टपॉन कर दिया गया है। फिलहाल पलक और उनके फैंस को उनकी इस पहली फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म से पहले पलक तिवारी के दो म्यूजिक वीडियोज इंटरनेट पर खूब हिट हुए हैं। पलक का पहला म्यूजिक वीडियो 'बिजली' हार्डी संधू के साथ था, जो म्यूजिक वर्ल्ड में खूब लोकप्रिय रहा। इसके बाद पलक आदित्य सील के साथ 'मांगता है क्या' में नजर आई थीं। पलक के फैंस को उनका यह गाना भी काफी पसंद आया।