अमिताभ बच्चन के परिवार के सदस्य जया बच्चन, अभिषेक और ऐश्वर्या फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं तो वहीं उनकी बेटी श्वेता फैशन इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। श्वेता अक्सर इवेंट या अवॉर्ड फंक्शन में परिवार के साथ नजर आती हैं। श्वेता अपने पिता के बेहद करीब है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि अपनी भाभी के साथ उनका रिश्ता कैसा है? कुछ समय पहले करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचीं श्वेता ने ऐश्वर्या से जुड़े एक सवाल का जवाब दिया था।
2 of 5
अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, करण जौहर
- फोटो : कॉफी विद करण
शो के दौरान करण ने अभिषेक और श्वेता से कई सवाल पूछे। श्वेता ने भी बेहिचक सभी सवालों का जवाब दिया और दिल के राज खोले। शो में करण जौहर ने श्वेता बच्चन से ऐश्वर्या राय से जुड़ा सवाल भी किया। रैपिड फायर राउंड में करण ने श्वेता से पूछा कि वह ऐश्वर्या की किस आदत को पसंद करती हैं और किसे बर्दाश्त करती हैं?
3 of 5
श्वेता बच्चन
- फोटो : फाइल
श्वेता ने इस बात का जवाब बिंदास अंदाज में दिया। श्वेता ने कहा, 'ऐश्वर्या एक बेहतरीन मां हैं और सेल्फ मेड स्ट्रॉन्ग वूमेन हैं। उनकी यह बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। वह फोन और मैसेज का जवाब नहीं देती हैं, उनकी यह चीज मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है। इस बातचीत के दौरान श्वेता ने बर्दाश्त करने वाले सवाल का जवाब दिया था- 'ऐश्वर्या का टाइम मैनेजमेंट'। इतना ही नहीं श्वेता ने ऐश्वर्या राय को एक सख्त मां भी बताया।
4 of 5
श्वेता बच्चन, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि श्वेता ने कभी फिल्मों में आने के बारे में नहीं सोचा। इस वजह से वो हमेशा लाइम लाइट से दूर रहीं। फिल्मों में ना आने को लेकर एक इंटरव्यू में श्वेता बच्चन ने कहा था, 'मुझे कभी फिल्मों के ऑफर नहीं आए। ना ही मेरा चेहरा और आवाज हीरोइनों की तरह है। मुझे कैमरा फेस करना भी नहीं आता है। मैं जहां हूं और जो कर रही हूं उसमें खुश हूं।'
5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb
ऐश्वर्या राय की फिल्मों की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म फन्ने खां में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अनिल कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा वह मणिरत्नम की एक फिल्म कर रही हैं इसमें उनके अपोजिट अभिषेक बच्चन हैं।