{"_id":"5a8d0d0a4f1c1b92268bb65f","slug":"shruti-hassan-shared-a-picture-of-her-rumored-boyfriend-michael-corsale","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विदेशी ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे को खास अंदाज में श्रुति ने किया सेलीब्रेट, इंटरनेट पर डाली तस्वीरें ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विदेशी ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे को खास अंदाज में श्रुति ने किया सेलीब्रेट, इंटरनेट पर डाली तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
shruti hassan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रुति हासन और माइकल कॉर्सेल के कथित रिलेशनशिप से तो सभी वाकिफ हैं। पिछले काफी समय से दोनों को लेकर मीडिया में कोई न कोई रिपोर्ट पढ़ने को मिलती है। दोनों को अक्सर एक साथ कई जगहों पर स्पॉट भी किया जा चुका है। बॉलीवुड के गलियारों में इस समय दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों की खबरें तेजी से उड़ रही है। एक तरफ जहां मीडिया में इनके रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं उसी के बीच श्रुति ने माइकल कॉर्सेल के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत प्यारा पोस्ट किया है।
shruti hassan
श्रुति हासन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माइकल कॉर्सेल के साथ अपनी प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए उनको जन्मदिन की बधाई दी है। तस्वीर के साथ श्रुति ने कैप्शन में लिखा, मेरे प्यारे बेस्ट फ्रेंड, पार्टनर इन क्राइम, अजीब बातों के एकस्पर्ट, कला की दुनिया में मेरे साथी ट्रेवलर और वो शख्स जो मेरे साथ हर बात में हंसता है... तुमको जन्मदिन की मुबारकबाद।
A post shared by @ shrutzhaasan on
shruti hassan
आपको बता दें, कुछ दिनों पहले माइकल, श्रुति के पैरेंट्स कमल हासन और सारिका से भी मुलाकात करने आए थे। हालांकि जब श्रुति से उनके और माइकल कॉर्सेल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है। मैं उम्मीद करती हूं कि अब बाकी सब भी मेरी तरफ से मेरी शादी की प्लानिंग करना बंद कर दें।