फिल्म 'तीन पत्ती' से अपने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली दीवा श्रद्धा कपूर ने पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर मुकाम हासिल किया है। श्रद्धा वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल तक हर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगती हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 12 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, इन तस्वीरों में श्रद्धा कपूर बला की खूबसूरत लग रही हैं। कमेंट बॉक्स में उन्हें बॉलीवुड में 12 साल पूरे होने की बधाई दे रहे हैं।
2 of 4
श्रद्धा कपूर
- फोटो : insta
ग्रीन साड़ी में लगीं बला की खूबसूरत-
श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ग्रील कलर की रफल साड़ी में तस्वीरें शेयर की हैं। इस लाइट वेट प्रिंटेड साड़ी को उन्होंने कट स्लीव्स मैचिंग ब्लाउज के साथ टीम अप किया है। इन तस्वीरों में उन्होंने गले और हाथों में ब्लैक मेटल की ज्वेलरी पहनी हुई है। उनकी हर एक अदा बेहद ही खूबसूरत लग रही है। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
3 of 4
श्रद्धा कपूर
- फोटो : insta
फैंस ने दी बॉलीवुड में 12 साल पूरे होने की बधाई-
श्रद्धा कपूर इन तस्वीरों में अलग-अलग तरह से पोज देती नजर आ रही हैं, उनके पीछे का बैकग्राउंड भी बहुत सुंदर लग रहा है। एक प्रशंसक ने इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'बॉलीवुड में 12 साल पूरे करने पर बधाई'! इसी तरह से दूसरे प्रशंसक ने भी लिखा, 'इस इंडस्ट्री में 12 साल पूरे करने के लिए बधाई'! इसके अलावा अन्य प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, फैंस उनकी पोस्ट पर गॉर्जियस, प्रिटी-प्रिटी, क्यूटेस्ट, ब्यूटीफुल जैसे कमेंट कर रहे हैं और दिल वाली इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।
4 of 4
श्रद्धा कपूर
- फोटो : insta
दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। यह फिल्म 26 फरवरी को रिलीज की गई थी। हालांकि श्रद्धा की यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी और उन्हें कोई पहचान नहीं मिली थी, लेकिन इसके बाद आई फिल्म आशिकी 2 ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया। इस फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली। इसके बाद श्रद्धा एक के बाद एक कई फिल्मों में अभिनय किया है।