फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख ने अमिताभ को पछाड़ा तो जताई नाराजगी, बोले- 'अलविदा कहने का वक्त आ गया'

Thu, 01 Feb 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Feb 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
shocking amitabh bachchan goodbye to twitter
amitabh and shahrukh

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन उन एक्टर्स में से हैं जो सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं। अमिताभ बच्चन अपने फैंस से संपर्क में रहते हैं और उनके सवालों के जवाब भी देते हैं लेकिन अब लगता है अमिताभ बच्चन ट्विटर छोड़ने के मूड में हैं।

shocking amitabh bachchan goodbye to twitter
Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन ने देर रात ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की। अमिताभ ने ट्विटर पर आरोप लगाया है कि उसने उनके फॉलोअर्स घटा दिए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'ट्विटर, आपने मेरे फॉलोअर्स घटाए हैं? यह मजाक लग रहा है। अब समय हो गया है विदा लेने का। अभी तक के सफर के लिए धन्यवाद। इस समुद्र में और भी कई सारी मछलियां हैं और कहीं ज्यादा रोचक हैं।' 
 



 

shocking amitabh bachchan goodbye to twitter
Amitabh Bachchan

इससे पहले बुधवार को शाहरुख खान ने फैन फॉलोइंग के मामले में अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर मात दे दिया है। जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन की ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 32897991 मिलियन है जबकि शाहरुख खान के फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 32933940 पहुंच गई है। इस बढ़ी संख्या के बाद किंग खान ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले बॉलीवुड एक्टर की लिस्ट में शुमार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shocking amitabh bachchan goodbye to twitter
Amitabh bachchan

हालांकि बीते कुछ दिनों से इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन पहले स्थान पर काबिज थे। ऐसा इसलिए क्योंकि वह हमेशा ही सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ चीजें रोजाना पोस्ट करते रहते थे। चाहे फिर वह उनके परिवार की तस्वीरें हो या फिर किसी एक्टर को जन्मदिन की बधाई देना। हालांकि बिग बी के मुकाबले शाहरुख इतने एक्टिव नहीं रहते लेकिन अबराम के पोस्ट किए वीडियो ने लोगों का ध्यान ज्यादा केन्द्रित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed