शिरीष कुंदर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। शिरीष कुंदर (Shirish Kunder) का जन्म 24 मई 1973 को मैंगलोर में हुआ था। मुंबई में उनकी पढ़ाई लिखाई हुई। शिरीष बॉलीवुड में आने से पहले एक इलेक्ट्रॉनिकल इंजीनियर थे और मोटोरोला कंपनी में काम करते थे। कंपनी में चार साल तक काम करने के बाद शिरीष ने इंडस्ट्री बदली और बॉलीवुड में किस्मत आजमाने आ गए। शिरीष ने फिल्म इंडस्ट्री में एडिटर के तौर पर काम किया।
ऐसे हुई थी फराह खान से मुलाकात
शिरीष कुंदर और फराह खान की पहली मुलाकात 'मैं हूं ना' के सेट पर हुई थी। सेट पर दोनों हमेशा लड़ते रहते थे। किसी ने नहीं सोचा था कि ये दोनों कभी शादी करेंगे। लेकिन अचानक एक दिन शिरीष ने फराह को प्रपोज कर दिया।
2 of 5
farah khan sirish kundar marriage
- फोटो : Twitter
फराह ने शिरीष को हां कहने में काफी समय लिया लेकिन आखिरकार दोनों ने एक दूसरे के प्यार को समझा। दोनों में उम्र का फासला था। फराह जहां 32 साल की थीं तो वहीं शिरीष 25 साल के थे।लेकिन दोनों के बीच उम्र और धर्म की सीमा नहीं आई। करीब सात महीने डेटिंग के बाद गोवा में उन्होंने सगाई की थी। 2004 में उन्होंने तीन बार शादी की थी। पहले रजिस्टर्ड मैरिज की। फिर दक्षिण भारतीय रीति रिवाज से शादी की। इसके बाद दोनों का निकाह हुआ।
3 of 5
फराह खान और शिरीष कुंद्र
- फोटो : फाइल फोटो
फराह खान से शादी करने के बाद शिरीष ने 'तीस मार खां और 'जोकर' जैसी फिल्मों की कहानी भी लिखी। लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गईं। हालांकि दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में काफी मशहूर है। दोनों एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं।
एक इंटरव्यू में खुद फराह ने शिरीष के प्रपोजल के बारे में बताया था। फराह ने बताया था कि कैसे अपनी बातों से शिरीष ने उन पर जादू कर दिया था। शिरीष ने कहा था, 'डार्लिंग अगर तुम मुझसे शादी नहीं करना चाहती तो चली जाओ। मैं तुम्हें सिर्फ देखकर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता। अगर तुम सीरियस हो और हम शादी करने जा रहे हैं तो ही इस रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे'।
5 of 5
फराह खान और शिरीष कुंदर
- फोटो : isntagram/bollywood_History
दोनों तीन बच्चे (ट्रिप्लेट्स) आन्या, दीवा और जार के माता-पिता हैं। इनका जन्म साल 2008 में एक साथ हुआ था। दोनों अपने बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें साझा करते हैं।