बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का विवादों से पुराना नाता रहा है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ में भी काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। हालांकि अभिनेत्री ने हर बार पॉजिटिव रहकर इन विवादों से अपना पीछा छुड़ाया है। लेकिन एक विवाद ऐसा है जो पिछले 15 वर्षाें से अभिनेत्री का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। यह विवाद हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने सबके सामने स्टेज पर अभिनेत्री के हाथ पर किस कर दिया था।
2 of 4
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : social media
दरअसल, आज से 15 साल पहले 2007 में आयाेजित AIDS अवेयरनेस प्रोग्राम में शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे ने शिरकत की थी। कार्यक्रम के दौरान रिचर्ड स्टेज पर बार-बार शिल्पा को गले लगाते और अभिनेत्री को किस करते हुए नजर आ रहे थे। जिसकी वजह से दोनों पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया। लेकिन बड़ी बात यह है कि 15 साल बाद भी केस का फैसला आया है।
3 of 4
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
मुम्बई की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि अभिनत्री, हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे की हरकत की विक्टिम थीं। कोर्ट में पेश किए गए सबूतों से यह साबित नहीं होता है कि अभिनेत्री इसमें शामिल थीं। मजिस्ट्रेट ने कहा कि कोर्ट में जमा किए गए वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है कि शिल्पा को खुद इस बात का पता नहीं था। जब रिचर्ड गेरे ने शिल्पा को किस किया तब अभिनेत्री खुद हक्का-बक्का रह गई थीं।
4 of 4
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि 15 साल पहले बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में राजस्थान में दो और गाजियाबाद में एक केस दर्ज करवाया गया था। केस दर्ज होने के दस साल बाद अभिनेत्री ने याचिका दायर कर इस केस को मुंबई में ट्रांसफर करने की अपील की थी। जिस पर अब मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने अपना फैसला सुनाया है।