बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं। खासतौर पर शिल्पा शेट्टी जो फिटनेस वीडियो शेयर करती हैं वो तो तुरंत वायरल हो जाता है। बॉलीवुड में फिटनस आयकन में शिल्पा का नाम पहले आता है। आए भी क्यों न वो योग गुरु बाबा रामदेव के निर्देशों का पालन जो करती हैं। शिल्पा कई मौकों पर बाबा रामदेव की तारीफ कर चुकी हैं।
2 of 5
Shilpa Shetty, Baba Ramdev
- फोटो : Social Media
इतना ही नहीं वह सार्वजनिक मंच पर बाबा रामदेव के साथ योग भी कर चुकी हैं। वैसे यह बात तो हम सभी जानते है कि शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती है। एक बेटे की मां होने के बाद भी उन्होंने अपना फिगर मेनटेन कर रखा है। इसका श्रेय वह योग को देती हैं। शिल्पा का कहना है कि योग का अनुशासन उनकी जिंदगी को पटरी पर लाया है। 44 की उम्र में भी शिल्पा फिट हैं।
3 of 5
rakhi sawant
- फोटो : social media
लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी भी है जो बाबा रामदेव से शादी की इच्छा जता चुकी है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि ड्रामा क्वीन राखी सावंत हैं। एक बार राखी ने कहा था कि अगर योगगुरु बाबा रामदेव उनसे शादी करने की हामी भरते हैं तो वे उनके साथ सात फेरे लेने को तैयार हैं।
इतना ही नहीं इस बारे में बाबा रामदेव भी कह चुके हैं। रामदेव ने कहा था, ''राखी सावंत एक शो में मिली थीं। भागकर मेरे पीछे पड़ गईं। बोलीं- बाबाजी मैं आपसे ब्याह करूंगी। मैंने कहा- किसी और को देख ले दिल्ली में बहुत कुंवारे लड़के हैं। मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहता क्या पता क्या कह दे।''
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : social media
बता दें राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने 28 जुलाई को मुंबई के JW Marriot होटल में शादी की थी। शादी में दोनों के परिवार से सिर्फ चार-पांच लोग ही मौजूद थे। राखी सावंत ने खुलासा करते हुए कहा था कि 'मेरे पति रितेश अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के साथ काम करते हैं। रितेश डोनाल्ड ट्रम्प की टीम का एक अहम हिस्सा हैं।' हाल ही में राखी के पति का ऑडियो इंटरव्यू सामने आया है।