अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं। कभी वो बेटे के साथ घर के बगीचे में सब्जियां तोड़ती नजर आ रही हैं तो कभी योगा में व्यस्त हैं। इस बीच शिल्पा ने पहली बार बेटी समीशा का वीडियो शेयर किया है।
शिल्पा ने पहली बार शेयर किया बेटी समीशा का वीडियो, बताया इस वजह से 15 नंबर लकी
वीडियो में शिल्पा बेटी समीशा के साथ एक झूले पर बैठी हैं और उसके साथ खेल रही हैं। शिल्पा बताती हैं कि समीशा दो महीने की हो गई हैं। साथ ही वो ये भी खुलासा करती हैं कि उनके लिए 15 नंबर काफी लकी है। ये वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
शिल्पा कहती हैं कि '15 नंबर मेरे लिए काफी लकी साबित हो रहा है। बताऊं क्यों? 15 फरवरी को मेरी बेटी समीशा पैदा हुई। 15 अप्रैल को ये दो महीने की होने वाली है। 15 अप्रैल को टिक टॉक पर मेरे 15 मिलियन (150 लाख) फॉलोवर्स हो गए। इसके लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया।'
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
बता दें कि शिल्पा शेट्टी सेरोगेसी के जरिए दूसरी बार मां बनी हैं। 15 फरवरी को उनकी बेटी का जन्म हुआ था। शिल्पा अभी तक बेटी की कई फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुकी हैं, लेकिन किसी भी फोटो में उसका चेहरा नजर नहीं आया है।
मुंबई के बांद्रा में जमा हुए मजदूरों पर फूटा कमल हासन का गुस्सा, ट्वीट कर सरकार को कोसा