अभिनेता रणबीर कपूर इस समय अपनी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर चर्चा में हैं। पहली बार किसी फिल्म में उनका इतना रौबदार लुक देखने को मिला है। रणबीर कपूर के करियर की यह पहली एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी। फिल्म 'शमशेरा' में रणबीर कपूर का लुक सामने आने के बाद इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच खासा एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। यकीनन रणबीर कपूर इससे बेहद खुश होंगे, लेकिन अभिनेता की यह खुशी उनके पिता ऋषि कपूर के बिना अधूरी है। रणबीर को इस बात का दुख है कि उनके पिता यह फिल्म देखने के लिए इस दुनिया में जीवित नहीं हैं।
Shamshera: ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुए रणबीर कपूर, बोले- काश पापा 'शमशेरा' देखने के लिए जिंदा होते
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन