फिल्म 'रईस' की वजह से शाहरुख खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसी शुक्रवार को ये फिल्म रिलीज होने वाली है। इसके चलते शाहरुख खान फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्हें अटपटे सवालों का सामना करना पड़ा।
शाहरुख खान के रोमांटिक सीन को देखकर ये सब सोचता है उनका बेटा आर्यन
किसी ने उनसे पूछा कि हीरोइनों के साथ आपके रोमांटिक सीन देखकर आपका बेटा आर्यन क्या सोचता है। इसके जवाब में शाहरुख ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मुझे रोमांस करते देख वह कैसी प्रतिक्रिया देता है। इसी तरह उसे भी नहीं पता कि मुझे कैसा लगता है जब मैं उसे किसी लड़की के साथ रोमांस करते देखता हूं।'
शाहरुख खान के रोमांटिक सीन को देखकर ये सब सोचता है उनका बेटा आर्यन
शाहरुख ने कहा, 'आर्यन और उसके दोस्तों का जिदंगी को लेकर अलग नजरिया है। उन्हें लगता है कि मैं इतना कूल हूं कि उनके साथ घूमने-फिरने जा सकता हूं। हालांकि मैंने उससे वाकई ये कभी नहीं पूछा कि उसे मेरे रोल्स को लेकर क्या पसंद या नापसंद है।'
शाहरुख खान के रोमांटिक सीन को देखकर ये सब सोचता है उनका बेटा आर्यन
साथ ही उन्होंने यह भी कहा, 'आर्यन फिल्ममेकर बनना चाहता है। इस बार मैंने उसे फिल्म 'जाने भी दो यारों' दिखाई, लेकिन उसे यह उतनी फनी नहीं लगी जितनी हमें लगी थी। वक्त के साथ ह्यूमर भी बदल गया है और यूथ का नजरिया जान कर अच्छा लगता है। अब वह फिल्में बनाता है – ज्यादातर शॉर्ट फिल्में।'
शाहरुख खान के रोमांटिक सीन को देखकर ये सब सोचता है उनका बेटा आर्यन
शाहरुख की इस फिल्म के साथ ऋतिक रोशन की 'काबिल' भी 25 जनवरी को ही रिलीज हो रही है। इससे पहले काबिल 25 जनवरी की शाम 6 बजे से थिएटर्स में आने वाली थी। लेकिन अब इस फिल्म के शो सुबह से शुरू हो जाएंगे।