हिंदी फिल्म जगत के 'किंग खान' यानी कि शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' को रिलीज हुए आज (15 अप्रैल) चार साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म में शाहरुख ने डबल रोल निभाया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तो मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी लेकिन शाहरुख के चाहने वालों को उनकी प्रत्येक फिल्म की तरह यह फिल्म भी पसंद आई थी।
मनीष शर्मा निर्देशित यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले रिलीज की गई जिसका निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया था। फैन को उम्मीद के मुताबिक कामयाबी हासिल नहीं हुई थी लेकिन इसे फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव पुरस्कार और स्टारडस्ट का एडिटर्स चॉइस सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड हासिल हुआ था।
3 of 5
फैन
- फोटो : Social Media
फैन में शाहरुख के अलावा श्रिया पिलगांवकर, सयानी गुप्ता, दीपिका अमन और ताहेर शब्बीर भी नजर आए। फिल्म के साथ दिलचस्प पक्ष यह जुड़ा है कि फैन से पहले शाहरुख फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में व्यस्त थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह चोटिल हो गए जिसका असर फैन पर पड़ा और फिल्म की रिलीज तारीख आगे खिसक गई। बताया जाता है कि इस फिल्म का विचार करीब आठ साल पहले ही मनीष शर्मा को आ गया था।
4 of 5
फैन
- फोटो : Social Media
जानकारी के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग पहले शाहरुख खान के बंगले मन्नत में होने वाली थी हालांकि सुरक्षा कारणों के चलते बाद में मन्नत को फिल्म सिटी में रीक्रिएट कर शूटिंग की गई। यह पहली फिल्म थी जो लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में शूट की गई थी। इस फिल्म में कोई भी गाना नहीं है लेकिन फिल्म के प्रमोशन और दर्शकों को आकर्षित करने के लिए यशराज फिल्म्स ने 'फैन एंथम' शूट किया।
5 of 5
shahrukh khan car
- फोटो : instagram
शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट पर काफी पाबंदी लगाई गई थी, कोई भी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकता था। यहां तक कि खुद शाहरुख खान को भी मोबाइल इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं थी। इस फिल्म के लोगों के लिए शाहरुख के असल 100 फैंस की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था।