शाहरुख खान ने हर साल की तरह इस बार भी अपने 53वें जन्मदिन पर अपने बंगले मन्नत से फैन्स का शुक्रिया किया। पिछले साल की तरह इस बार भी उनके दूसरे बेटे अबराम उनकी गोद में नजर आए। किंग खान ने इस खास मौके पर अपनी फिल्म जीरो का ट्रेलर भी लॉन्च किया ..तो आइए देखते हैं उनसे जुड़ी ये खास तस्वीरें..
बता दें कि शाहरुख इस बार भी बंगले मन्नत की बालकनी से अपने रोमांटिक अंदाज में नजर आए। गौरतलब है कि शाहरुख ने जैसे ही ट्विटर पर फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज किया देखते ही देखते ये ट्विटर पर ट्रेड करने लगा।
फिल्म जीरो का ट्रेलर शाहरुख के फैन्स को बहुत पंसद आ रहा है साथ ही ट्रेलर में कई मजेदार डायलॉग्स भी हैं जो उनके फैन्स को हंसने पर मजबूर कर रहे हैं। ट्रेलर का ये डायलॉग सबसे दमदार है। 'हम किसी के बराबर हो सके ये सपना भगवान ने हमसे छीन लिया इसके बदले हमने भगवान से पूरे हिंदुस्तान का सपना छीन लिया। '
ट्रेलर में एक नहीं बल्कि कई दमदार डायलॉग्स सुनने को मिले हैं जो दर्शकों को खूब हंसा रहे हैं। फिल्म में जबरदस्त डायलॉग्स की भरमार है। जैसे 'शादी किसे करनी थी हमारे यहां प्लॉट देखने के पैसे थोड़ी लगते हैं।', 'अबे ओ पउवें....कौन है बे...,लड़की मिल रही है तुम्हें शादी करने के लिए वरना तुम जैसो को तो लौंडा न मिले' 'कहानियों में सुना था मोहब्बत में आशिक चांद तक ले आते हैं.. साले ये बात हमने सीरियसली ले ली।'
फिल्म में शाहरुख एक बौने के किरदार में नजर आएंगे। उनके बौने होने की वजह उन्होंने अपने पिता को बताया है। शाहरुख ने बताया कि उनके पिता के गुटखा खाने की वजह से वह कद-काठी में छोटे रह गए।