शाहरुख खान और ट्रेन का रिश्ता काफी पुराना है। ऐसा लगाता है कि उन्हें और ट्रेन को अलग करना लगभग नामुमकिन है। रील लाइफ है या रियल लाइफ शाहरुख का ट्रेनों से प्यार नजर आ ही जाता है। हाल में ही उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें वो ट्रेन के साथ नजर आ रहे हैं।
ये है शाहरुख खान का ट्रेन कनेक्शन, कई फिल्मों में हो चुके हैं सवार
शाहरुख की ये तस्वीर लंदन की है, जहां वह इन दिनों अपनी छुट्टियां मना रहे हैं। गौरतलब है कि इन दिनों शाहरुख लंदन में हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी और अपने बेटे अबराम की एक तस्वीर भी शेयर की थी। जिसमें अबराम बहुत ही क्यूट नजर आ रहे थे।
Early morning wait for a train. Coffee and a book to go with it. Holiday done! pic.twitter.com/5ctEsqtbbd
पढ़ें: फिर छोटे परदे पर आए शाहरुख, दीपिका पादुकोण को कुछ ऐसा कहा-छलक पड़े आंसू
अबराम की यह तस्वीर लंदन की है। इस तस्वीर में अबराम ने एक जैकेट और कैप पहन रखी है। अबराम अपने पापा शाहरुख का हाथ पकड़े लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं । गौरतलब है कि शाहरुख खान के तीनों बच्चे मीडिया के फेवरेट हैं।
शहारुख खान की कई फिल्मों में ट्रेन का सीन नजर आता है। जैसे कि उनका मलाइका अरोरा के साथ ट्रेन पर 'चल छैया छैया' पर डॉन्स करना हो या 'दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे' में सिमरन का इंतजार करना। अमूमन शाहरुख के साथ ट्रेन नजर आ ही जाती है।
पढ़ें: फेल हुई जॉन अब्राहम और डायना पेंटी की फिल्म 'परमाणु', अब अगले साल होगी रिलीज