अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं। मगर वह लाइमलाइट में खूब रहती हैं। अपने पति की तरह मीरा की भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। बता दें कि मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ दिलचस्प तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। इन दिनों मीरा अपने परिवार के साथ यूरोप ट्रिप पर हैं। वहां अपने पति और बच्चों के साथ वह खूबसूरत पल बिता रही हैं। वह इस दौरान की तस्वीरें फैंस के साथ भी साझा करना नहीं भूल रहीं। हाल ही में मीरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। लेकिन, इसमें वह अपनी बेटी का चेहरा छिपाती नजर आ रही हैं। इंटरनेट पर यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
Mira Rajput: यूरोप में बेटी मीशा का चेहरा छिपाती नजर आईं मीरा राजपूत, खुद बताई इसकी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन