बॉलीवुड के चॉकलेटी लुक एक्टर शाहिद कपूर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से फैल रही खबर के मुताबिक उन्हें पेट का कैंसर हुआ है। जिसे लेकर उनके फैन्स काफी निराश हुए। लेकिन अब इस खबर को अफवाह बताया जा रहा है। क्योंकि इस बात की पुष्टि तब हुई जब शाहिद के परिवारवालों ने भी इस खबर को झूठी बताया।
एबीपी न्यूज से बात करते हुए शाहिद के परिजनों ने कहा कि लोग कुछ कैसे लिख सकते हैं और इस अफवाह कोई आधार नहीं है और इस तरह की अफवाह फैलाने का जिम्मेदार किसे ठहराया जाए। बता दें कि शाहिद की हाल ही में फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू रिलीज हुई थी।
सूत्रों के मुताबिक जब इस बात का शाहिद को पता चला तो वह खुद इस जानने के बाद हंस पड़े। शाहिद की मैनेजर आकांक्षा ने इस खबर को अफवाह और सरासर गलत बताया है।
अगर शाहिद के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल वह अपनी अपकमिंग फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज होगी। बता दें कि कबीर सिंह तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेके है।
5 of 5
shahid kapoor and mira rajput
तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। बता दें कि फिल्म की कहानी मेडिकल छात्र पर आधारित जो अपने से छोटी लड़की के प्यार में पड़ जाता है।