फिल्म पद्मावती' के महाराज 'महारावल रतन सिंह' यानी शाहिद कपूर की बेटी मीशा कपूर की एक फोटो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मीशा की ये फोटो इतनी क्यूट है कि सोशल मीडिया पर लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
दरअसल मीशा अपनी मां मीरा कपूर के साथ एयरपोर्ट पर देखी गईं। इस दौरान मीरा की एक क्यूट फोटो सामने आई, जिसमें वो अपनी मां की गोद में बैठी दिखीं। फोटो में मीशा ने ब्लू रंग का डेनिम फ्रॉक पहना हुआ था, जिसमें वो बेहद सुंदर और क्यूट नजर आ रही हैं।
फोटो में केवल मीशा ही नहीं शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत भी सफेद और लाल रंग के टॉप और ब्लैक रंग की पेंट में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। आपको बता दें अन्य स्टार किड्स की तरह मीशा कपूर की भी सोशल मीडिया पर बहुत तस्वीरें वायरल होती हैं।
इससे पहले मम्मी मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मीशा के साथ एक क्यूट-सी फोटो शेयर की है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं थी।
इस तस्वीर में मीरा ने अपनी छोटी सी राजकुमारी को गोद में ले रखा था। फोटो में मीशा मम्मी के कंधों में सोती हुई नजर आ रही हैं। वहीं मीरा ने फोटो के ऊपर कैप्शन लिखा है- 'आज बेबी गर्ल मीशा 14 महीने की हो गई हैं।'