शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म में नशे में धुत आशिक का किरदार निभा रहे शाहिद को जनता का बहुत सारा प्यार मिल रहा है। वहीं कियारा की मासूमियत भी जनता को पसंद आ रही है। कबीर सिंह का जारी सक्सेस के बीच शाहिद ने खुलासा किया है कि आखिर किसके कहने पर उन्होंने इस फिल्म को साइन किया था।
2 of 5
Shahid Kapoor and Mira Rajput
- फोटो : instagram
कबीर सिंह की सफलता का जश्न मना रहे शाहिद ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म अर्जुन रेड्डी को उन्होंने पत्नी मीरा के साथ देखा था। फिल्म देखने के बाद मीरा ने कहा था कि किरदार में बहुत दम है और तुम्हें यह फिल्म करनी चाहिए।
3 of 5
Shahid Kapoor and Mira Rajput
- फोटो : instagram
शाहिद ने बताया कि मीरा ने कहा था कि अगर फिल्म ठीक ठाक बन गई तो इस किरदार में बहुत पोटेंशियल है। ऐसे में मीरा कपूर के प्रेरित करने के बाद ही शाहिद ने फिल्म कबीर सिंह के लिए हां कहा और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इसके साथ ही शाहिद ने कहा कि जब मीरा ने कबीर सिंह देखी तो वो काफी खुश हुईं थीं।
4 of 5
kabir singh
- फोटो : social media
कबीर सिंह को फैंस से मिल रहे प्यार के लिए शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''आप सभी का प्यार बहुत ज्यादा है, कबीर सिंह की गलतियों को माफ करके इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया।'
5 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
बता दें कि कबीर सिंह 21 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म साउथ इंडियन फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन संदीप वांगा ने किया है। गौरतलब है कि फिल्म के साथ फिल्म के म्यूजिक को फैंस ने काफी पसंद किया है।