फिल्म पद्मावत को लेकर देशभर में चर्चा हैं। ऐसे में उनके किरदार भी लोगों की चर्चा का केंद्र बन गए हैं। बात यह है कि फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आ रहे शाहिद कपूर ने ऐसा काम कर दिया है जिससे रणवीर सिंह को जलन हो सकती है..
दरअसल, फिल्म को देखने के बाद दर्शकों का मानना है कि फिल्म में रणवीर सिंह से ज्यादा शाहिद कपूर ने अच्छी एक्टिंग की है और उन्होंने अपने किरदार को दमदार तरीके से निभाया है। बता दें कि फिल्म में शाहिद ने राजा रावलरतन, रणवीर ने खिलजी और दीपिका ने मां पद्मावती की भूमिका निभाई है।
इतना ही नहां दर्शकों ने फिल्म पद्मावत को 2 और शाहिद को 5 स्टार दिए हैं। वहीं, खुद की तारीफ होते देख शाहिद से रहा नहीं गया और उन्होंने रीट्वीट कर दिया। ऐसे में शाहिद ने बड़े ही फनी अंदाज में ये रीट्वीट किया है। बता दें कि फिल्म को लेकर रणवीर ने बताया कि कैसे उन्हें परेशानी करनी पड़ी।
रणवीर ने बताया कि मई के महीने में हुई फिल्म की शूटिंग में उन्हें जौहर वाला सीन शूट करना था और फिल्म सिटी मुंबई में मौसम का टेंप्रेचर भी बहुत ज्यादा था और उन्होंने बहुत ही भारी भरकम कॉस्टयूम पहना हुआ था। जिसे लेकर उन्हें बहुत ही ज्यादा दिक्कत हो रही थी।
जौहर वाले सीन पर रणवीर को सिर्फ डायरेक्टर के कट बोलने का इंतजार रहता था ताकि वे उल्टियां कर सकें। बता दें कि फिल्म पद्मावत भारी हंगामे के बीच सिनेमाघरों में पहुंची और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा पैसा बटोर रही है। फिल्म ने तीन दिनों में 56 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।