शाहिद कपूर ने अपनी अगली फिल्म 'जर्सी' की तैयारी शुरू कर दी है। यह फिल्म तेलुगू फिल्म की रीमेक है जिसमें शाहिद, क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगे। हाल में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह नेट प्रैक्टिस के दौरान सफेद रंग की जर्सी पहने, हाथ में बल्ला उठाए और सिर पर काले रंग का बैंड बांधे नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में शाहिद कपूर ने लिखा, 'जर्सी की तैयारियां शुरू।' एक्टर पहले भी फिल्म 'दिल बोले हड़िप्पा' में क्रिकेटर की भूमिका निभा चुके हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी भी मुख्य किरदार में थीं।
क्रिकेट पिच पर जमकर पसीना बहा रहे हैं शाहिद, 'कबीर सिंह' के बाद इस साउथ रीमेक में आएंगे नजर
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 01 Nov 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन