शाहिद कपूर निस्संदेह बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डांसर्स में से एक हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म देवा के सेट पर 2009 की फिल्म कमीने के अपने लोकप्रिय गाने ढेंन टें णा पर कुछ बेहतरीन डांस मूव्स करके प्रशंसकों को हैरान कर दिया। शाहिद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
2 of 6
शाहिद ने कमीने के गाने 'ढेंन टें णा' पर दिखाए डांस मूव्स
- फोटो : सोशल मीडिया
रेडिट पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहिद कपूर को देवा के सेट पर देखा जा सकता है। वह फिल्म में अपने पुलिस वाले अवतार में दिखाई दे रहे हैं, उन्होंने सफेद शर्ट और खाकी पैंट पहन रखी है और उनके पास एक बंदूक भी दिखाई दे रही है। इस दौरान शाहिद ने सेट पर मौजूदा फैंस को फ्लॉइंग किस भी दिया।
3 of 6
फिल्म देवा में नजर आएंगे शाहिद कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
देवा से सेट पर शाहिह ने फिल्म 'कमीने' के गाने 'ढेंन टें णा' पर जमकर डांस किया और साथा ही इस गाने को भी गाया। इस दौरान शाहिद के डांस मूव्स को देखकर वहां पर मौजूद प्रशंसक उनके दीवाने हो गए। यह वीडियो पूरी तरह से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Ram Charan: राम चरण ने गेम चेंजर के लिए फीस में की कटौती, डबल रोल के लिए ली इतनी रकम, जानकर हो जाएंगे हैरान
4 of 6
देवा में पुलिस अधिकारी का किरदार निभाएंगे शाहिद
- फोटो : सोशल मीडिया
रेडिट पर वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "मैं चाहता हूं कि वह अपने सुपरस्टार युग में रहे," जबकि एक और प्रशंसक ने लिखा, "यह एक अपराध होना चाहिए कि उन्हें 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' से पहले सालों तक डांस नंबर नहीं दिए गए।" एक और फैन ने लिखा, "मुझे उस समय में वापस ले आओ जब हर कोने में ढेंन टें णा बज रहा था।" एक और यूजर ने लिखा, " बहुत शानदार।"
Shahid Kapoor dancing on the sets of Devaa to his famous song from the movie kaminey
byu/NoProfessionn inBollyBlindsNGossip
5 of 6
31 जनवरी को रिलीज होगी देवा
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित कमीने में शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा और अमोल गुप्ते मुख्य भूमिका निभाई थी। अगस्त 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म को आलोचकों से भी काफी प्रशंसा मिली। फिल्म के गाने काफी हिट रहे, खास तौर पर 'ढेंन टें णा' जो कई प्लेटफॉर्म पर चार्टबस्टर सॉन्ग की लिस्ट में सबसे ऊपर रहा।
Amitabh Bachchan: बिग बी ने दिया सुपरस्टार को मशवरा, 50 साल की उम्र तक करते रहना काम, फिर चाहे जो हो अंजाम