शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी को 5 साल हो गए हैं । अब उनके दो बच्चे मीशा और जैन कपूर भी हैं । दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं । हाल ही में इस कपल ने वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया । साथ ही दोनों ने अपनी पहली मुलाकात, शादी और बच्चों तक के बारे में कई राज खोले ।
2 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : social media
वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में शाहिद ने बताया कि जब वो पहली बार मिले तो उन्होंने 7 घंटे तक बात की । शाहिद कहते हैं, 'मीरा से पहली बार मिलते ही मेरे दिमाग में ख्याल आया कि दो बड़े सोफों पर हम बैठे हैं । हमारे आसपास कोई नहीं है । क्या हम 15 मिनट भी साथ रह पाएंगे ।' शाहिद और मीरा की शादी 2014 में हुई थी ।
3 of 5
shahid kapoor, mira rajput
- फोटो : social media
इस पर मीरा ने कहा, 'मुझे फिल्मों के बारे में ज्यादा नहीं पता था और ये अच्छा भी था। पहली मुलाकात में हमें एक-दूसरे को जानने का मौका मिला। हमने एक-दूसरे को जाना । हमने ये नहीं सोचा कि दूसरे हमारे बारे में क्या सोचते हैं।' शाहिद ने बताया कि फिल्म 'उड़ता पंजाब' में उनका ड्रग एडिक्ट वाला रोल देखने के बाद मीरा का रिएक्शन कैसा था ।
4 of 5
shahid kapoor, mira rajput
- फोटो : social media
5 of 5
shahid kapoor, mira rajput
- फोटो : social media
मीरा कहती हैं, 'दिल्ली से मुंबई शिफ्ट होना मेरे लिए बहुत बड़ा बदलाव था । यहां आकर मैंने अपना लाइफस्टाइल बदला । यहां तक की कपड़े भी बदले । शादी से पहले मैंने कभी रिप्ड जींस नहीं पहनी थी । शादी के बाद मैंने दो रिप्ड जींस खरीदी। शाहिद ने मुझे हर चीज में सपोर्ट किया ।'
शाहिद कपूर ने 13 साल छोटी मीरा राजपूत से रचाई थी शादी, 16 की उम्र में ऐसे हुई थी मुलाकात