फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Story: करीना पर 'फिदा' होने में शाहिद को लगे थे दो महीने, एक्ट्रेस की 'टशन' से अधूरी रह गई मोहब्बत

Thu, 12 Jan 2023 06:43 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 12 Jan 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
shahid kapoor and kareena kapoor uncomplete love story know the reason behind break up
शाहिद-करीना - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में बनते बिगड़ते रिश्तों की कहानी तो खूब सुनने को मिलती है। पहले प्यार फिर इकरार और उसके बाद तकरार भी देखने को मिलती है। हालांकि बहुत से सितारे इस बारे में बात करने से बचते हैं, लेकिन वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो अपने रिश्तों और ब्रेकअप के दर्द पर भी खुलकर बात करते नजर आते हैं। ऐसी ही एक कहानी है शाहिद कपूर और करीना कपूर की। शाहिद कपूर और करीना कपूर के बीच के रिश्ते को हर कोई जानता था। दोनों ने सार्वजनिक रूप से इस रिश्ते को स्वीकार भी किया था। लेकिन यह रिश्ता क्यों टूटा इसकी कोई वजह आज तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। लव स्टोरी की इस कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दोनों के बीच प्यार कैसे पनपा और फिर इसका दुखद अंत कैसे हुआ। 

Trending Videos
shahid kapoor and kareena kapoor uncomplete love story know the reason behind break up
शाहिद कपूर, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2004 में फिल्म आई थी फिदा, कहा जाता है कि दोनों पहली बार इसी के सेट पर मिले थे। फिदा शाहिद की पहली फिल्म है। उस समय करीना बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक थीं। इन सबके बावजूद करीना ने ही शाहिद कपूर को पहले प्रपोज किया था। एक इंटरव्यू में करीना ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि कई बार फोन और मैसेज करने के बाद शाहिद ने उनका प्रपोजल माना था।

shahid kapoor and kareena kapoor uncomplete love story know the reason behind break up
करीना कपूर-शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना को लेकर तो ये भी कहा जाता है कि वह शाहिद की दीवानी थीं और लगातार दो महीने तक उनके पीछे पड़ी रही थीं, तब जाकर वह माने थे। साल 2007 में दोनों करण जौहर के शो में पहुंचे थे तब करण ने भी करीना से प्रपोजल को लेकर ही सवाल किया था। कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी की भी चर्चा हुई थी। लेकिन जब दोनों जब वी मेट की शूटिंग कर रहे थे, तभी करीना कपूर ने टशन फिल्म साइन की, और यहीं ये दोनों की मोहब्बत में ट्विस्ट आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor and kareena kapoor uncomplete love story know the reason behind break up
शाहिद-करीना - फोटो : सोशल मीडिया

2006 में जब वी मेट की शूटिंग शुरु होने से पहले दोनों के बीच सबकुछ ठीक था, लेकिन शूटिंग खत्म होते-होते दोनों के बीच अलगाव हो चुका था। लोगों का कहना है कि सेट पर उनके बीच बातचीत कम होने लगी थी। लास्ट सीन शूट करने जब दोनों सेट पर आए तो अलग-अलग गाड़ियों से आए। हालांकि तब भी लोग सिर्फ अंदाजा ही लगा रहे थे। कहा जा रहा था कि अमृता राव से शाहिद की नजदीकियां इस अलगाव का कारण थीं। वहीं करीना की भी सैफ से नजदीकियां बढ़ रही थीं। इस रिश्ते के टूटने की खबर पर आखिरी मुहर तब लगी जब 2007 में लैकमे फैशन वीक में करीना सैफ के साथ नजर आईं। यहीं से दोनों की प्रेम कहानी का अंत हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed