भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी इन दिनों चर्चा में है। ईशा की शादी से पहले राजस्थान के शाही शहर उदयपुर में अंबानी परिवार ने प्री-वेडिंग पार्टी रखी। इस पार्टी में देश-विदेश की तमाम बड़ी हस्तियां नजर आईं। वहीं ईशा अंबानी के संगीत कार्यक्रम में बॉलीवुड और हॉलीवुड के बड़े कलाकारों ने शिरकत की। इन कलाकारों की परफॉर्मेंस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली।
2 of 9
Shah rukh Khan
- फोटो : social media
अब बॉलीवुड के इन कलाकारों का ईशा अंबानी की शादी के संगीत कार्यक्रम को खत्म करके उदयपुर (राजस्थान) से वापस मुंबई लौटने का सिलसिला शुरू हो गया हैं। एयरपोर्ट पर शाहरुख खान और जाह्नवी कपूर सहित कई सितारे नजर आए हैं।
3 of 9
Zaheer Khan and Sagarika
- फोटो : social media
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की प्री-वेडिंग पार्टी से लौटते हुए शाहरुख खान के साथ आमिर खान, किरण राव और सचिन तेंदुलकर एयरपोर्ट पर दिखाई दिए हैं। इनके अलावा क्रिकेटर जहीर खान पत्नी और अभिनेत्री सागरिका के साथ नजर आए।
4 of 9
karishma kapoor
- फोटो : social media
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर भी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की प्री- वेडिंग पार्टी में उदयपुर पहुंची थीं। उन्हें भी आज उदयपुर एयरपोर्ट से मुंबई वापस लौटते हुए देखा गया।
5 of 9
beyonce
- फोटो : social media
एयरपोर्ट पर हॉलीवुड की चर्चित सिंगर बियोंसे को भी देखा गया। बता दें कि बियोंसे ने ईशा-आनंद की प्री- वेडिंग पार्टी में स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। यह पहली बार था जब बियोंसे किसी इंडियन वेडिंग में परफॉर्म की थीं।