बॉलीवुड के
किंग खान यानि शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
'स्वच्छ अभियान' को प्रमोट करने के लिए बेहद अहम कदम उठाया है। स्वच्छ अभियान को लेकर शाहरुख की यह पहल एकदम अलग हैं। जाने ऐसा क्या किया शाहरुख ने...
हाल ही में शाहरुख खान नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो में पहुंचे। वहां उन्होंने हुंडई कंपनी की कार का प्रमोशन करने के साथ साथ प्रधानमंत्री मोदी के 'स्वच्छ अभियान' का भी प्रमोशन किया। दरअसल हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने ऑटो एक्सपो में प्रधानमंत्री के स्वच्छ अभियान को स्पोर्ट करते हुए 'स्वच्छ CAN' नाम का कैंपेन चलाया है।
बताया जा रहा है कि हुंडई कंपनी जल्द ही अपनी कार में एक पोर्टेबल डस्टबिन लेकर आने वाली है। इस पोर्टेबल डस्टबिन को भी प्रमोट करते हुए शाहरुख ने कहा कि 'स्वच्छ CAN' स्वच्छता के लिए एक मजबूत कदम है। शाहरुख ने कार यूजर्स को 'स्वच्छ CAN' पोर्टेबल डस्टबिन यूज करने की सलाह भी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह स्वच्छ भारत अभियान और अच्छे से काम कर सकेगा।
शाहरुख खान अपने बेटे अबराम को भी स्वच्छता के लिए सलाह देते रहे है। साथ ही वह अबराम को स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनने को भी कहते हैं। पता हो कि शाहरुख हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के ब्रांड एंबेस्डर भी हैं।