टीवी क्वीन एकता कपूर एक बार फिर अपने पुराने शो 'कसौटी जिंदगी की' का सीक्वल लेकर आ रही हैं । शो को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं । शो का एक प्रोमो रिलीज हो चुका है । इस बार एरिका फर्नांडिस, प्रेरणा के रोल में नजर आएंगी । वहीं पार्थ समांथा, अनुराग बासु के रोल में होंगे ।
'कसौटी जिंदगी की 2' के लिए शाहरुख खान ने मांगी भारी-भरकम फीस, एकता कपूर को महंगी पड़ी डील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो को प्रमोट करने के लिए पहली बार एकता कपूर ने शाहरुख खान को साइन किया है । शाहरुख खान के साथ एकता का एक प्रोमो रिलीज हो चुका है । चैनल ने शाहरुख खान के साथ एक वीडियो के अलावा और तीन वीडियो शूट किए।
शाहरुख ने एकता कपूर के साथ वाले वीडियो के लिए 5 करोड़ और बाकी 3 वीडियो के लिए एक एक करोड़ रुपए लिए हैं । इन 4 वीडियो के अलावा शाहरुख खान ने सीरियल के लिए बतौर नैरेटर अपनी आवाज दी है । इतना सब करने के लिए शाहरुख ने 8 करोड़ फीस ली है ।
A post shared by Ek❤️kzk N Lailamajnu (@ektaravikapoor) on
पिछले दिनों शाहरुख खान ने एकता कपूर के साथ सीरियल का एक प्रोमो शूट किया। इस प्रोमो के शूट में करीब 5-6 घंटे लगे थे। जबकि बाकी नैरेटिव वीडियोज के लिए 2-3 घंटे का काम किया। इन सबको जोड़ दिया जाए तो उन्होंने कुल मिलाकर 720 मिनट काम किया।
शाहरुख ने प्रति मिनट करीब 1.11 लाख रुपए चार्ज किया। बात दें, शाहरुख खान की तरह पार्थ भी सीरियल के लिए भारी रकम ले रहे हैं। पार्थ की फीस हिना खान से भी ज्यादा है । पार्थ ने एकता कपूर के सामने शर्त रखी थी कि हिना खान से ज्यादा फीस मिलने पर ही वो काम करेंगे ।