बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को 'किंग ऑफ रोमांस' कहा जाता है। शाहरुख खान ने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। मगर, उनके करियर ग्राफ में रोमांस का खास कनेक्शन रहा है। जी हां, उन्हें अधिकांश फिल्मों में रोमांस करते हुए देखा गया है। ऐसे तमाम सीन हैं, जो आज भी दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं। बेशक, अब वह रोमांटिक रोल करने वाली उम्र को पार कर चुके हैं, लेकिन उनकी वे सभी फिल्में एवरग्रीन हैं, जिनमें शाहरुख ने रोमांटिक रोल करके दर्शकों के दिलों पर राज किया है।
Shahrukh Khan: 57वें जन्मदिन के लिए किंग खान ने बनाया खास प्लान, इस अंदाज में फैंस के साथ करेंगे सेलिब्रेट!
2 of 4
शाहरुख खान-माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का 'पलट...पलट' सीक्वेंस आज भी दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ा देता है। इस सीन में एक लवर बॉय के रूप में शाहरुख खान का अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आया। इसी फिल्म में शाहरुख खान का डायलॉग 'बड़े बड़े शहरों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं, सेनोरिटा' भी सदाबहार है। शाहरुख ने कई फिल्मों में रोमांटिक हीरो के रूप में स्क्रीन पर अपनी उपस्थिति और उत्सुकता से दर्शकों का दिल जीता है। शाहरुख ने 'डीडीएलजे', 'कुछ कुछ होता है', 'दिल तो पागल है', 'मोहब्बतें', 'देवदास', 'वीर जारा', 'रब ने बना दी जोड़ी' समेत कई फिल्मों में रोमांटिक रोल किए हैं।
Shah Rukh Khan: आमिर खान से सीखा था शाहरुख ने अपना सिग्नेचर पोज? बाद में यही बन गया किंग खान की पहचान
3 of 4
शाहरुख खान-काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख की रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। इन यादगार फिल्मों में एक्ट्रेस के साथ उनकी स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को बेहद पसंद आई। किंग खान ने पर्दे पर काजोल, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, श्रीदेवी, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा समेत कई शानदार अदाकाराओं के साथ रोमांस किया है। इन चर्चित हीरोइनों के साथ उनकी फिल्में खूब हिट भी हुईं।
Pathan Teaser Out: 'अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए', किंग खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'पठान' का धांसू टीजर
4 of 4
शाहरुख खान-गौरी खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों से अलग देखें तो रियल लाइफ में भी शाहरुख खान 'किंग ऑफ रोमांस' हैं। गौरी खान और उनकी लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। शाहरुख खान एक आदर्श पति हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान ने गौरी को एक पार्टी में देखा था और पहली नजर में प्यार कर बैठे। इसके बाद गौरी जिस पार्टी में जातीं, शाहरुख वहां पहले से पहुंच जाते। तीसरी मुलाकात में उन्हें गौरी का फोन नंबर मिला। इसके बाद दोनों की फोन पर बातें होने लगी। शाहरुख खान गौरी को लेकर काफी पजेसिव थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख की इसी बात से तंग आकर गौरी उन्हें दिल्ली में छोड़कर मुंबई चली आईं। लेकिन, शाहरुख ने काफी मशक्कतों के बाद गौरी को मुंबई में ढूंढ लिया और उन्हें मनाया। बात फिर शादी तक पहुंची तो अलग धर्म होने की वजह से गौरी के परिवार की तरफ से आपत्ति दर्ज हुई। आखिर में शाहरुख खान ने गौरी के परिवार को भी राजी कर लिया और दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए। कुल मिलाकर शाहरुख की लव स्टोरी भी पूरी फिल्मी है।
Sushmita Sen: सुष्मिता ने भाई-भाभी के तलाक के बीच भतीजी को किया बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक नोट