बॉलीवुड के किंग खान का आज जन्मदिन है। दो दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Birthday) आज 55 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने कोरोना संक्रमण को देखते हुए अपने प्रशंसकों से गुजारिश की है कि वे इस मुश्किल वक्त में उनके घर मन्नत के बाहर जमा न हों। दरअसल शाहरुख का घर मन्नत फैंस के बीच आकर्षण का क्रेंद्र माना जाता है। बड़ी संख्या में फैंस उनके घर को देखने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं मन्नत के अंदर की तस्वीरें...
2 of 10
शाहरुख खान का घर मन्नत
- फोटो : Instagram-@gaurikhan
शाहरुख के इस लग्जरी बंगले का नाम 'मन्नत' है। इस घर को शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने सजाया है। गौरी एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। गौरी ने ये घर 1920 सदी के हिसाब से डिजाइन किया है। पहले इसे विला विएना के नाम से जाना जाता था। अब इस बंगले पर शाहरुख खान राज करते हैं।
3 of 10
शाहरुख खान का घर मन्नत
- फोटो : Architectural digest
'मन्नत' से पहले शाहरुख खान वहीं पास में रहा करते थे। शाहरुख हमेशा से इस बंगले को खरीदना चाहते थे। बता दें कि 'मन्नत' में सनी देओल की फिल्म 'नरसिम्हा' का क्लाइमैक्स शूट हुआ था। इसी जगह पर डेविड धवन की गोविंदा स्टारर 'शोला और शबनम' की शूटिंग भी हुई थी।
4 of 10
शाहरुख खान का घर मन्नत
- फोटो : Architectural digest
शाहरुख खान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ये बंगला 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था। शाहरुख खान इसका नाम जन्नत रखना चाहते थे लेकिन फिर 'मन्नत' रखा। मन्नत के बारे में शाहरुख खान कहते हैं, 'मैं हमेशा समझता था कि वो जगह मुजरा सेट है या किसी विलेन का अड्डा।' शाहरुख के इस बंगले का ढांचा 20वीं सदी के ग्रेड-3 हेरिटेज का है, जो हर ओर से खुलता है।
5 of 10
शाहरुख खान का घर मन्नत
- फोटो : Architectural digest
मल्टीपल लिविंग एरिया, एक जिम्नेजियम और लाइब्रेरी जैसी हर सुख-सुविधा यहां मौजूद है। यह बंगला कभी 'विला विएना' के नाम से जाना जाता था और इसके मालिक मूल गुजरात का पारसी किकु गांधी थे। मुंबई की आर्ट दुनिया में एक बड़ा नाम रखने वाले किकु गांधी मुंबई के प्रतिष्ठित 'शिमॉल्ड आर्ट गैलरी' के भी स्थापक हैं। वे ही इस बंगले के मालिक थे। शाहरुख ने इनसे ये बंगला खरीदा था। मुंबई स्थित फकीह एंड एसोसिएट्स ने 'मन्नत' को संवारा है।