अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद जहां बॉलीवुड के कई कलाकार, फिल्ममेकर्स उनका विरोध कर रहे हैं तो वहीं कई सितारे अनुराग के समर्थन में भी आए हैं। इस बीच वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने सेक्रेड गेम्स में फिल्माए गए बोल्ड सीन का जिक्र किया है जिसे शूट करने के दौरान एलनाज सहज नहीं थीं।
2 of 6
अनुराग कश्यप
- फोटो : instagram: anuragkashyap10
एलनाज ने पूरे मामले में अनुराग कश्यप का समर्थन किया है। सेक्रेड गेम्स का एक किस्सा साझा करते हुए उन्होंने कहा कि निर्देशक अनुराग कश्यप सेक्रेड गेम्स के सेक्स सीन को वैसा नहीं फिल्मा पाए थे जैसा वो चाहते थे क्योंकि इससे वो असहज थीं। अनुराग ने वेब सीरीज के सीन को बदल दिया था।
3 of 6
एलनाज नौरोजी
- फोटो : instagram/ _iamelnaaz_
एलनाज लिखती हैं कि 'मुझे याद है कि मैं सेक्रेड गेम्स 2 छोड़ने के लिए तैयार थी क्योंकि उसमें एक सेक्स सीन था जिसे करने को लेकर मैं सहज नहीं थी। प्रोडक्शन हाउस और मेरी टीम के बीच बातचीत होने के बाद अनुराग सर ने मुझे मैसेज किया, सुनो तुम परेशान मत हो। मुझ पर भरोसा रखो, मैं कुछ हल निकालता हूं। मैंने पहले सीजन में सिर्फ एक दिन उनके साथ शूट किया था और मैं उन्हें अच्छे से नहीं जानती थी कि मैं उन पर भरोसा करूं या या नहीं लेकिन मैं राजी हो गई।'
4 of 6
एलनाज नौरोजी
- फोटो : instagram/_iamelnaaz_
एलनाज आगे लिखती हैं कि 'जिस दिन हमें उस सीन को शूट करना था, मैं पूरे समय चिंता में थी। मुझे पता था, अब मैं सेट पर हूं वो किसी भी तरह का सीन मुझे करने के लिए देंगे और मैं मना नहीं कर पाऊंगी क्योंकि मुझे पहले ही बताया गया था कि स्क्रिप्ट नहीं बदली जाएगी। मुझे लग रहा था कि मुझे वह दृश्य करना होगा, भले ही मैं वास्तव में नहीं करना चाहता थी।'
5 of 6
अनुराग कश्यप
- फोटो : instagram: anuragkashyap10
एलनाज लिखती हैं कि 'मुझे सेट पर बुलाया गया और अनुराग सर ने मुझे समझाना शुरू किया कि वह इसे कैसे ध्यान में रखते हुए शूट करेंगे, जो मैंने बताया था उन्हें कि मैं बिल्कुल भी सहज नहीं हूं। मुझे रोना आ रहा था क्योंकि मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह वास्तव में मेरी चिंता को ध्यान में रखेंगे। मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह वास्तव में इसे इस तरह से शूट करेंगे कि मैं इसके साथ सहज रहूं। मैंने यह उम्मीद नहीं की थी कि अपने कपड़ों को रखते हुए मेरे साथ दृश्य को शूट किया जाएगा, हालांकि यह लिखा हुआ था