कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कहर ने कई लोगों से उनका काम छीन लिया है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मजूदरों से लेकर शोज में काम करने वाले कई एक्टर्स से उनकी रोजी-रोटी छिन गई है। बीते दिनों शगुफ्ता अली ने खुलासा किया था कि उनके पास कोई काम नहीं है और कैंसर के इलाज के लिए पैसे भी नहीं हैं। जिसके बाद कई फिल्मी और टीवी सितारों ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए थे। हाल ही में बाबा खान उर्फ बिग बॉस के जल्लाद ने लॉकडाउन की स्थिति में काम ना मिलने का खुलासा किया था। अब ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस सविता बजाज के साथ हुआ है।
पाई-पाई को मोहताज हुईं सविता बजाज
शगुफ्ता अली, बाबा खान के बाद कई फिल्मों में काम कर चुकीं सीनियर एक्ट्रेस सविता बजाज (Savita Bajaj) भी पाई-पाई को मोहताज हो गई हैं। सविता बजाज कोरोना और फिर बीमारी के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। हाल ही में मदद की गुहार लगाते हुए सविता बजाज ने बताया कि उनकी सारी जमा पूंजी खत्म हो गई है और अब उनके लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है।
2 of 5
सविता बजाज
- फोटो : सोशल मीडिया
सविता बजाज ने 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'निशांत', 'नजराना' और 'बेटा हो तो ऐसा' जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा वह 'नुक्कड़', 'मायका' और 'कवच' जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। एक बातचीत के दौरान सविता बजाज ने अपना दुख बताते हुए कहा, 'मेरी सारी जमा पूंजी खत्म हो गई है। जो भी पैसा था वह मैंने अपनी सेहत पर खर्च कर दिया। मुझे अब सांस संबंधी गंभीर परेशानियां हो गई हैं। मैं नहीं जानती कि आगे कैसे होगा।'
3 of 5
सविता बजाज
- फोटो : सोशल मीडिया
सविता बजाज को बिगड़ी सेहत और बीमारियों के चलते आए दिन अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। तीन महीने पहले सविता बजाज कोरोना की चपेट में भी आ गई थीं। तब उन्होंने 22 दिनों तक अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। सविता बजाज को जब हाल ही सांस लेने में तकलीफ हुई तो दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
4 of 5
सविता बजाज
- फोटो : सोशल मीडिया
सविता बजाज ने बताया कि उनकी मदद के लिए राइटर्स एसोसिएशन और CINTAA (सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन) की तरफ से जो मदद मिल पा रही हैं, उसी से गुजारा चल रहा है। उन्होंने बताया कि राइटर्स एसोसिएशन से दो हजार और CINTAA की तरफ से पांच हजार रुपये की मदद मिलती है, जिससे वह गुजारा कर रही हैं लेकिन उम्र के साथ बढ़ती बीमारियों ने उनकी चिंता को बढ़ा दिया है।
5 of 5
सविता बजाज
- फोटो : सोशल मीडिया
'दुख की बात है कि मेरा ध्यान रखने वाला भी कोई नहीं है। 25 साल पहले मैंने फैसला किया था कि मैं अपने होमटाउन दिल्ली वापस लौट जाऊंगी। लेकिन मेरे परिवार में से कोई भी मुझे साथ नहीं रखना चाहता। मैंने बहुत कमाया। बहुत जरूरतमंदों की मदद की पर आज मुझे मदद की जरूरत है।' इसके साथ ही सविता का कहना है कि 'इतने सालों तक काम करने के बाद भी मुंबई में मेरा अपना कोई घर नहीं है। मैं चाहती हूं कि कोई मेरे जैसे उन सीनियर एक्टरों के लिए ओल्ड एज होम बनाएं जो खुद पर निर्भर हैं। मैं मलाड में एक रूम किचन में रहती हूं और सात हजार किराया देती हूं। मैं पैसे नहीं मांगना चाहती पर अब मेरे लिए मैनेज करना बहुत मुश्किल हो रहा है।'