पर्दे पर कुछ ऐसी जोड़ियां होती हैं जो हमेशा हिट रहती हैं। लोगों को इनके आने का इंतजार रहता है। फिर वो फिल्म मुन्ना भाई में संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी है या फिर कई फिल्मों में नजर आई सतीश कौशिक और गोविद की जोड़ी। निर्देशक, निर्माता और कलाकार सतीश कौशिक ने कई बड़ी हिट फिल्मों में काम किया। लेकिन सबसे ज्यादा उन्होंने रंग जमाया गोविंदा के साथ। दोनों ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को लोटपोट कर दिया। आज सतीश कौशिक के जन्मदिन पर बताते हैं कि कैसे उन्होंने कई बार गोविंदा को सहारा दिया।
{"_id":"5e93a7b58ebc3e76cb3d1f76","slug":"satish-kaushik-and-govinda-best-chemistry-in-bollywood-film-know-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बेघर' गोविंदा को कई बार सतीश कौशिक ने दिया सहारा, कभी बीवी से बचाया तो कभी घर में दी पनाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बेघर' गोविंदा को कई बार सतीश कौशिक ने दिया सहारा, कभी बीवी से बचाया तो कभी घर में दी पनाह
Mon, 13 Apr 2020 05:14 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 13 Apr 2020 05:14 AM IST
विज्ञापन
satish kaushik
- फोटो : Social Media
satish kaushik
अपनी ज्यादातर फिल्मों में गोविंदा ने संस्कारी बेटे का किरदार निभाया। जो अपने आत्मसम्मान के घर तक छोड़ देता था। ऐसे में उनको सहारा देने के लिए जो शख्स आगे आता था वो थे सतीश कौशिक। ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें गोविंदा अपना घर छोड़ देते हैं और उनकी मदद करने के लिए सतीश कौशिश आगे आते हैं।
Raja Ji
- फोटो : Social Media
राजा जी
इस फिल्म में सतीश कौशिक ने गोविंदा के मामा का रोल प्ले किया था। गोविंदा चाहते हैं कि वो एक अमीर लड़की से शादी कर लें ताकि उसके पैसों पर ऐश कर सकें। ऐसे में सतीश ही उनकी अमीर लड़की ढूंढने में मदद करते हैं।

Satish Kaushik
- फोटो : social media
स्वर्ग
इस फिल्म में गोविंदा को चोरी के आरोप में घर से बाहर निकाल दिया जाता है। तब गोविंदा हीरो बनने के लिए मुंबई आते हैं। यहां उन्हें सतीश कौशिक मिलते हैं जो अपने घर में उन्हें सहारा देते हैं।
विज्ञापन
Satish Kaushik
साजन चले ससुराल
इस फिल्म में गोविंदा के साथ करिश्मा और तब्बू ने काम किया था। गांव में गोविंदा की शादी करिश्मा से हो जाती है। वहीं शहर में उन्हें मजबूरी में तब्बू से शादी करनी पड़ती है। ऐसे में गोविंदा बुरी स्थिति में फंस जाते हैं। इस दौरान उन्हें मुत्तुस्वामी मिलते हैं। इस मुत्तुस्वामी का किरदार सतीश कौशिक ने निभाया था। मुत्तुस्वामी गोविंदा की दो-दो पत्नियों को संभालने में बहुत मदद करते हैं।