बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने कूल अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपनी पुरानी तस्वीर शेयर करती रहती हैं जब उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था। कुछ तस्वीरों में तो सारा को पहचान पाना भी मुश्किल होता है। इन तस्वीरों के जरिए सारा फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित करती हैं।
कुछ सालों में इतनी बदल गईं सारा अली खान, मां और भाई के साथ शेयर कीं दो तस्वीरें
लॉकडाउन में सारा घर पर ही हैं। सारा ने अभी जो तस्वीर शेयर की है इसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन लुक साफ देखा जा सकता है। सारा के साथ उनकी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान भी हैं।
एक तस्वीर पहले की है और एक अभी की है। तीनों एक ही पोज में खड़े हुए हैं। पहले तस्वीर में जहां सारा का वजन बढ़ा हुआ नजर आ रहा है वहीं अब की तस्वीर में वो बिल्कुल स्लिम ट्रिम हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'रविवार के बदलाव का मतलब।'
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
सारा ने कुछ समय पहले ये दो तस्वीरें शेयर की थीं। खास बात ये है कि उन्होंने दो तस्वीरें एक ही एक्सप्रेशन के साथ शेयर की हैं। इस दौरान सारा ने इंडियन आउटफिट पहना है और ढेर सारी ज्वैलरी पहनी है। सारा की अभी की जो तस्वीर है उसे देख ऐसा लग रहा है वो किसी मार्केट में हैं।
फिल्मों की बात करें तो सारा हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के साथ 'लव आजकल' फरवरी में रिलीज हुई थी। अब वो वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नं. वन' के सीक्वल में दिखेंगी।
ऋतिक के चार साल के फैन ने सोशल मीडिया पर की ऐसी डिमांड, अभिनेता ने तुरंत कर दी पूरी