बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जिनकी थ्रोबैक तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। वहीं बहुत से ऐसे कलाकार हैं जिनको उनकी पुरानी तस्वीर में पहचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। सारा अली खान का थ्रोबैक वीडियो महानायक अमिताभ बच्चन के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति का है।
VIDEO: जब पिता सैफ के साथ KBC में पहुंची थीं नन्हीं सारा, अमिताभ बच्चन के कहने पर किया था आदाब
जी हां, सारा अली खान अपने पिता सैफ अली खान के साथ अमिताभ बच्चन के मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचीं। उनके इस वीडियो को bollywoodaccess नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने साझा किया है। सारा के ये वीडियो उनके बचपन का है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन सारा अली खान से बात भी करते हुए नजर आ रहे हैं। अमिताभ उन्हें हैल्लो बोलते हैं और उनका हाल-चाल पूछते हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन सारा अली खान से आदाब करने के लिए कहते हैं।
A post shared by Bollywood Access (@bollywoodaccess) on
अमिताभ बच्चन के कहने पर सारा आदाब करती हैं। इस शो में सारा अली खान के साथ उनकी दोस्ती भी पहुंची थीं। अमिताभ बच्चन उनसे भी बात करते हैं। दरअसल सारा अली खान का ये थ्रोबैक वीडियो उस समय का है जब सैफ अली खान अमिताभ बच्चन के शो की हॉट सीट पर बैठे हुए थे। सोशल मीडिया पर सारा अली खान का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं, उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बात करें सारा अली खान की आने वाली फिल्म की तो वह जल्द अतरंगी रे में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अक्षय कुमार व साउथ के सुपर स्टार धनुष भी नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग चंदौली जिले में चल रही थी, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इस फिल्म की शूटिंग को फिलहाल बंद कर दिया गया। फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग उस समय बंद कर दी गई जब चंदौली गांव के कुछ लोगों ने कोरोना वायरस के डर से इस फिल्म की शूटिंग रोकने का मांग की। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं।
आपको बता दें कि सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा सारा अली खान अभिनेता रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिब्बा में दिखाई दी थीं। बीते दिनों उनकी फिल्म लव आजकल भी रिलीज हुई। हालांकि उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म लव आजकल का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया।
पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा को हुआ कोरोना वायरस का खौफ, खुद को किया घर में बंद !