अमेरिकी सीरीज सिटाडेल का हिंदी वर्जन बनाने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इसका निर्देशन राज और डीके करने वाले हैं। इस वेब सीरीज को लेकर पहले से ही जबरदस्त हाइप देखने को मिल रहा है। सीरीज में सामंथा और वरुण धवन पहले ही कास्ट किए जा चुके हैं। इस बीच एक नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीज में एक नए कलाकार की एंट्री हो चुकी है।
Kareena Kapoor: लंदन में हंसल मेहता की फिल्म की शूटिंग कर रहीं बेबो, फर्स्ट लुक आया सामने!
2 of 4
सामंथा
- फोटो : सोशल मीडिया
'रेस 3' जैसे फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता साकिब सलीम भी इस वेब सीरीज का हिस्सा होंगे। जानकारी के मुताबिक साकिब ने हाल ही में सीरीज की टीम को जॉइन किया है साथ ही उन्होंने अपने किरदार को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है। हालिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मेकर्स शूटिंग के लोकेशन को फाइनल करने और अन्य कलाकारों के चयन करने की प्रक्रिया में हैं।
Bigg Boss 16: सुंबुल तौकीर के पापा पर भड़के टीना दत्ता के पिता, बोले- दूसरे की बेटी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए
3 of 4
साकिब सलीम
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में खबर आई थी इस सीरीज के लिए सामंथा जमकर मेहनत कर रही हैं। सिटाडेल के लिए उन्होंने हिंदी भाषा पर काफी काम किया है। बता दें कि यह दूसरा मौका है जब सामंथा, राज और डीके के साथ काम करने जा रही हैं। इससे पहले वह 'द फैमिली मैन 2' वेब सीरीज में दिख चुकी हैं। वहीं, साकिब सलीम भी वरुण धवन के साथ दूसरी बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों फिल्म 'ढिशूम' में एक साथ दिख चुके हैं।
Films Release On Diwali: दिवाली पर होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक साथ रिलीज होंगी ये सात फिल्में
4 of 4
साकिब सलीम
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टिंग के बाद साकिब ने हाल ही में बतौर प्रोड्यूसर अपनी शुरुआत की है। हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज के साथ मिलकर उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस 'एलिमेन 3' खोला है। फिल्म 'डबल एक्सएल इसी बैनर तले बनाई गई है। फिल्म में हुमा कुरैशी के साथ सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
Rocket Gang: ‘फोन भूत’ के बाद आएगी बच्चों की ये हॉरर डांस फिल्म, ‘कबीर सिंह’ में दिखी निकिता को बड़ा मौका