पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'दिल जंगली' एक बार फिर आपको कालेज टाइम याद दिलाने के लिए तैयार है। हाल ही में इस फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया है। इस बात की जानकारी खुद ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है।
फिल्म के इस पोस्टर में साकिब और तापसी पन्नू अपने गैंग के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर को देखकर लग रहा है कि इसकी कहानी कॉलेज रोमांस पर आधारित होगी।
फिल्म की खासियत यह है कि बड़े पर्दे पर पहली बार साकिब और तापसी पन्नू की जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करती हुई दिखाई देगी। इसके अलावा फिल्म में जैकी भगनानी एक्टर होने के साथ इस फिल्म में बतौर प्रोडूसर और डांसर भी काम करते नजर आएंगे।
इस फिल्म में वाशु भगनानी, दीपसिखा देशमुख और जैकी भगनानी जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन आलिया सेन ने किया है। इस फिल्म को इसी साल 16 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। इस पोस्टर में निधि सिंह, अभिलाष थापलियाल और सृष्टि श्रीवास्तव नजर आ रहे हैं।