हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों काफी सुर्खियों में चल रही हैं। हाल ही में उन पर दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सपना के फैंस उनके समर्थन में उतर आये थे। लेकिन अब सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे देखकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं।
2 of 5
गुंडी का पहला लुक
- फोटो : Instagram
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने अगले प्रोजेक्ट 'गुंडी' से अपना पहला लुक शेयर कर दिया है, जिसमें वो वाकई धाकड़ लुक में नजर आ रही हैं। शेयर किए गए लुक में सपना दोनाली पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही पहले लुक में उनका आधा चेहरा दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट पर सपना ने कैप्शन हरियाणवी में लिखा है, 'पहल्यां किसे ती कहणा नहीं, बाद मैं कुछ भी सहणा नहीं।' जिसका हिंदी मतलब है, 'पहले किसी को कुछ कहना नहीं चाहिए और बाद में कुछ भी सहना नहीं चाहिए।'
3 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : Instagram
इसके अलावा सपना चौधरी को लेकर चर्चा ये भी है कि वो जल्द ही टीवी की दुनिया में भी कदम रखने जा रही हैं। वो क्राइम की सत्य घटनाओं पर आधारित शो को होस्ट करती हुईं नजर आएंगी। जिसके लिए प्रोमो भी शूट किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एंड टीवी पर ये शो जल्द ही ऑन एयर होगा, जिसका टाइटल 'मौका-ए-वारदात' होगा।
4 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : Sapna Chaudhary Instagram
सपना चौधरी पर दर्ज हुई शिकायत के बारे में बता दें कि सपना पर आरोप है कि उन्होंने एक पीआर कंपनी के साथ स्टेज शो और सिंगिंग के एग्रीमेंट साइन किए थे। सपना के इन कॉन्ट्रेक्ट के बदले भारी भरकम रकम भी ली थी, लेकिन बाद में परफॉर्मेंस नहीं दी।
5 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : instagram/itssapnachoudhary
अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सपना चौधरी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला कर लिया है। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस जल्द ही सपना चौधरी को नोटिस भेटकर पूछताछ के लिए तलब कर सकती है।