सपना चौधरी और वीर साहू के ने हाल ही में अपने बेटे को जन्म देने की गुड न्यूज के साथ सभी को हैरान कर दिया, जिसके बाद फैंस उनके बेटे की पहली तस्वीर को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हो गए। अब सपना चौधरी के बेटे की पहली तस्वीर सामने आई है। उनका बेटा बहुत क्यूट है। हालांकि उनके बेटे के नाम की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं दूसरी ओर सपना की बहन शिवानी ने अधिकृत बयान दिया है कि सपना ने वीर के साथ जनवरी 2020 में चंडीगढ़ में विवाह कर लिया था।
2 of 5
सपना चौधरी का नवजात बेटा
- फोटो : amar ujala
कभी अपने डांस को लेकर तो कभी अपने गानों को लेकर सपना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। बेटे को जन्म देने की वजह से सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सपना की बहन शिवानी ने बताया कि बेटा पैदा होने के बाद सपना के मायके में और ससुराल में खुशी का माहौल है। दोनों तरफ से मिठाइयां बाटी जा रही हैं।
3 of 5
सपना चौधरी ने की थी शादी।
- फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी के पीआरओ और वरिष्ठ टीवी पत्रकार चरण सिंह सहरावत ने बताया कि एक तरफ वीर साहू के बड़े भाई रमेश ने हरियाणा के हांसी के पास अपने गांव मदनहेड़ी के लोगों में मिठाई बांटते हुए खुशी जाहिर की। वहीं दूसरी तरफ सपना चौधरी की बड़ी बहन शिवानी ने गुरुग्राम में अपने पड़ोसियों को मिठाई खिलाकर सपना व वीर साहू की शादी की पूरी सच्चाई बताई।
4 of 5
सपना चौधरी, वीर साहू
- फोटो : instagram/itssapnachoudhary, veersahuofficial
शिवानी ने बताया कि जनवरी 2020 में सपना चौधरी की शादी चंडीगढ़ में हुई थी। दोनों पक्ष अपने प्रशंसकों को शादी के बारे में जानकारी देने ही वाले थे कि वीर साहू के फूफा का निधन हो गया और विवाह की खुशी को वे फैंस के साथ शेयर नहीं कर पाए। सपना चौधरी के प्रशंसक पटेलनगर निवासी देवेंद्र सिंह ने भी सपना के मां बनने पर हरियाणवी संगीत प्रमियों को मिठाई खिलाई। उन्होंने कहा कि सपना उन हरियाणवी कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी कला से हरियाणवी गीत-संगीत को जिंदा रखा है।
5 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : Instagram- @itssapnachoudhary
सपना की कला के फैन और हरियाणवी कलाकार व कवि वीरेंद्र कौशिक और रमेश सुखीजा ने सपना के मां बनने पर हो रही आपत्तिजनक टिप्पणियों की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के निजी जीवन पर की कीचड़ उछालना बहुत आसान काम है। जबकि असलियत ये है कि सपना ने कड़ी मेहनत करके लाखों हरियाणवी कला प्रेमियों में ही नहीं। बल्कि देश के करोड़ों नृत्य संगीत प्रेमियों में अपनी साख बनाई है। ऐसी कलाकारों को प्रोत्साहन देना हम सभी का फर्ज बनता है।