संजय लीला भंसाली की लिखी, निर्देशित, संगीतबद्ध, निर्मित और संपादित वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ को रिलीज हुए हफ्ता भर होने को आया, लेकिन इसकी चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोई सीरीज में दिखाए गए उर्दू अखबारों में छपी खबरों के मजे ले रहा है तो कोई किसी और कमी को लेकर। इस बीच वेब सीरीज के सितारों की वे बातें भी छन छनकर बाहर आ रही हैं, जो उन्होंने सीरीज के प्रचार के दौरान अलग अलग मीडिया प्लेटफॉर्म से की हैं। ऐसी ही एक बातचीत के दौरान भंसाली के एक अजब शौक का भी दिलचस्प खुलासा हुआ।
2 of 6
हीरामंडी (वेब सीरीज)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये बात तो अब पूरी दुनिया को पता चल चुकी हैं कि संजय लीला भंसाली का गुस्सा हमेशा उनकी नाक पर रहता है। सेट पर कलाकारों को डांटना, फटकारना भंसाली के लिए आम बात है। शूटिंग न भी चल रही हो तो भी वह किसी भी बात पर पिनक सकते हैं और अपने आसपास के किसी भी शख्स पर बम की तरह फट सकते हैं। वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ के दौरान भी ऐसे हादसे खूब हुए और इनके किस्से भी अब छन छनकर बाहर आ रहे हैं। हालांकि, भंसाली ने अपने गुस्से को काबू में रखने के लिए अब एक थेरेपी का सहारा लेना शुरू किया है।
Bhansali Interview: मीडिया के सामने ही महिलाकर्मी पर भड़के संजय लीला भंसाली, बाद में हुए शर्मिंदा
3 of 6
हीरामंडी (वेब सीरीज)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की लीड अदाकारा अदिति राव हैदरी ने आईएमडीबी के एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान खुलासा किया, ‘भंसाली का सारा प्यार उनके चौपायों के लिए सुरक्षित रहता है।’ सीरीज में बागी का किरदार निभा रहे ताहा शाह इसमें आगे जोड़ते हुए बताते हैं, ‘उनके सबसे प्यारे कुत्ते का नाम जानू है और भंसाली उस पर जान भी छिड़कते हैं।’ लेकिन, इस पूरे मामले का असल खुलासा किया अभिनेता फरदीन खान ने जो इस सीरीज से अभिनय की दूसरी पारी शुरू कर चुके हैं।
4 of 6
हीरामंडी (वेब सीरीज)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फरदीन खान बताते हैं, ‘वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ के सेट पर भंसाली को सबने उनके स्वाभाविक स्वरूप में देखा है। जब भी वह भुनभुनाते या किसी बात पर चिड़चिड़ाते, उनके सहायक निर्देशकों को पता होता था कि अब क्या करना है? शूटिंग के दौरान पर हमेशा 25 पालतू कुत्ते मौजूद रहते थे और भंसाली के गुस्सा होते ही ये सहायक निर्देशक इन कुत्तों को भंसाली की तरफ दौड़ा देते थे। और, जैसे ही कुत्ते सेट पर आते, भंसाली का व्यवहार अचानक से बदलने लगता और वह शांत हो जाते।’
5 of 6
हीरामंडी (वेब सीरीज)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस डॉग थेरेपी के अलावा भंसाली के बारे में एक और रोचक खुलासा अभिनेत्री संजीदा शेख ने भी इस बातचीत के दौरान किया। संजीदा बताती हैं, ‘संजय लीला भंसाली को शूटिंग के दौरान दिन में तीन चार बार अपना कुर्ता बदलने की आदत है। पहले तो हम लोगों को समझ नहीं आया। लेकिन फिर समझ में ये आया कि भंसाली ऐसा अपने विचारों को तरोताजा करने के लिए करते हैं। जब भी वह सेट पर कुर्ता बदलते है, तो उसके ठीक बाद उनके दिमाग में एक नया विचार कौंध ही जाता है।’