फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को लेकर खोला राज, कहा-अब वो शादीशुदा और...'

Sun, 25 Apr 2021 01:48 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 25 Apr 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt daughter Trishala talks about her longest relationship
त्रिशाला और संजय दत्त

अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। त्रिशाला एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं और सोशल मीडिया पर कई समस्याओं के बारे में जागरुकता फैलाती रहती हैं। रविवार को त्रिशाला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैंस से बात की। जिसमें उन्होंने बताया कि अगर आपको रिलेशनशिप में धोखा मिला है तो इससे कैसे बाहर आएं। त्रिशाला ने फैंस के सवालों के जवाब दिए।

Sanjay Dutt daughter Trishala talks about her longest relationship
त्रिशाला दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, त्रिशाला दत्त ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर एक चैट सेशन रखा था। इस दौरान उनके फॉलोवर्स ने कई सवाल किए, जिसका जवाब त्रिशाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में पोस्ट किया। इस दौरान एक फैन ने त्रिशाला से उनके सबसे लंबे चलने वाले रिलेशनशिप के बारे में पूछा। इस पर त्रिशाला ने बताया कि उनका एक रिलेशनशिप सात सालों तक चला था। हालाकि, दोनों का ही ब्रेकअप हो गया और दोनों की अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए।

Sanjay Dutt daughter Trishala talks about her longest relationship
त्रिशाला दत्त

त्रिशाला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, '7 साल... मैं ज्यादा डीटेल में नहीं जाऊंगी कि वो रिश्ता क्यों खत्म हुआ। लेकिन ये बता देती हूं कि हम दोनों अपनी जिंदगी से अलग-अलग चीजें चाहते थे। इसलिए साथ में मिलकर ये फैसला किया। वो उस वक्त जैसी जिंदगी के लिए तैयार था, जिसके लिए मैं तैयार नहीं थी। हम दोनों के बीच में बहुत-बहुत अंतर था, जो बीतते समय के साथ सामने आता गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt daughter Trishala talks about her longest relationship
त्रिशाला दत्त

त्रिशाला ने आगे लिखा, 'हम दोनों एक-दूसरे से अलग होते गए। ये होता है...आज वो शादीशुदा है और बच्चों के साथ है और मैं उसे शुभकानाएं देती हूं'। वहीं त्रिशाला से एक फैन ने पूछा कि क्या उनके साथ किसी ने चीट किया है? इस पर त्रिशाला ने लिखा - 'हां'।

विज्ञापन
Sanjay Dutt daughter Trishala talks about her longest relationship
बेटी त्रिशाला के साथ संजय दत्त

 बता दें कि त्रिशाला संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी है। वह अपनी नानी के पास विदेश में रहती हैं। त्रिशाला अपने माता-पिता की तरह एक्टर बनने की राह पर नहीं चलीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed