{"_id":"600068953b3aac4810394707","slug":"sana-khan-is-having-trouble-while-working-after-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद इस तरह से अपना काम संभाल रही हैं सना खान, बॉलीवुड छोड़ने के बाद रचाई थी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद इस तरह से अपना काम संभाल रही हैं सना खान, बॉलीवुड छोड़ने के बाद रचाई थी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 14 Jan 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
छोटे पर्दे के चर्चित शो बिग बॉस का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस सना खान बॉलीवुड छोड़ देने के फैसले के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। सना ने बॉलीवुड को अलविदा कहने के कुछ समय बाद ही सूरत के रहने वाले अनस अहमद से शादी रचाई है। उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। अब हाल ही में सना का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो बता रही है कि किस तरह सूरत में रहकर वो अपना काम मैनेज कर रही हैं।
Trending Videos
2 of 5
सना खान
- फोटो : Instagram- @sanakhaan21
एक अंग्रेजी अखबार ने सना खान का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सना अपने पति अनस के साथ नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने बताया कि जब वो सूरत में होती हैं तो फिर फोन के जरिए अपने काम को देखती है। वहीं जब उनका मुंबई आना होता है तो उनके पति अनस फोन के जरिए काम को संभालते हैं। उन्होंने बताया कि उनका और उनके पति का काम कुछ इसी तरह चल रहा है। हाल ही में सना ने सोशल मीडिया पर अपनी और अनस की तस्वीर शेयर की और लिखा कि वो साल 2020 का अंत खास बनाना चाहती थी और ये सपना अनस के साथ पूरा हो गया।
बता दें कि सना ने साल 2020 में अनस से शादी करके सभी को हैरान कर दिया था। उनकी शादी की तस्वीरें भी काफी वक्त तक सुर्खियों में छाई हुई थीं। उस वक्त कई लोगों ने सना को साधारण से दिखने वाले अनस अहमद से शादी करने को लेकर काफी ट्रोल भी किया था। वहीं लोगों का कहना था कि अनस के मजबूर करने पर सना ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सना खान, अनस सईद
- फोटो : instagram/sanakhaan21
इन सारी बातों पर सना ने अपनी सफाई भी दी थी। एक इंटरव्यू में सना ने कहा था कि, 'उन्होंने अनस से शादी करने का फैसला बहुत सोच समझ कर समय लेकर किया था। मैंने सालों साल अनस जैसे हमसफर की दुआ की है। वो एक बेहद शरीफ किस्म के इंसान है जो किसी भी बात को तोलते मोलते नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
सना खान
- फोटो : फाइल
बता दें कि अनस भी सना से शादी करके बेहद खुश हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'वो सना जैसी जीवनसाथी का इंतजार कर रहे थे और अल्लाह ने उनकी दुआ कुबूल कर ली। बता दें कि सना और अनस ने 20 नवंबर को निकाह किया था। उसके बाद से अनस और सना के कई वीडियो और तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।