फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Hostel: बॉबी देओल की एक्टिंग ने जीता सलमान खान का दिल, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Mon, 28 Feb 2022 07:26 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 28 Feb 2022 07:26 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan praises Bobby Deol for his film Love Hostel shares post for him
सलमान खान और बॉबी देओल - फोटो : Social Media

बॉबी देओल की फिल्म 'लव हॉस्टल' जब से रिलीज हुई है, इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए खूब तारीफ हो रही है। जी-5 पर रिलीज हुई इस फिल्म में बॉबी देओल ने विलेन का रोल किया है। फिल्म में बॉबी के अभिनय को देखकर फैंस दंग हैं। बॉबी ने फिल्म में नेगेटिव कैरेक्टर बखूबी निभाया है। जिसे देखकर फिल्मी सितारें भी खूब तारीफ कर रहे हैं।


 
Salman Khan praises Bobby Deol for his film Love Hostel shares post for him
बॉबी देओल - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर फिल्म में बॉबी देओल के लुक और अभिनय की चर्चा तेज है। अब बॉबी की एक्टिंग देखकर सलमान खान भी खुद को रोक नहीं पाए। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने बॉबी देओल की फिल्म 'लव होस्टल' की तारीफ की है। सलमान ने अपने पोस्ट में लिखा है कि मैं 'लव हॉस्टल' में बॉबी की एक्टिंग की तारीफ सुन रहा हूं। बॉबी को शुभकामनाएं और मैं आशा करता हूं कि ऐसे ही वो अच्छा करते रहेंगे। 

Salman Khan praises Bobby Deol for his film Love Hostel shares post for him
बॉबी देओल और विक्रांत मैसी - फोटो : Social Media

 बॉबी देओल फिल्म रेस 3 में सलमान खान के साथ नजर आ चुके है। वहीं फिल्म में सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मैसी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज हुई है। फिल्म शाहरुख खान और गौरी खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई गई है।   

View this post on Instagram

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan praises Bobby Deol for his film Love Hostel shares post for him
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

लव हॉस्टल' में बॉबी देओल ने एक घातक हत्यारे विजय सिंह डागर की भूमिका निभाई है। बॉबी को विक्रांत मैसी के किरदार अहमद और सान्या मल्होत्रा यानी ज्योति को मारने के लिए भेजा जाता है। फिल्म में अंतर-धार्मिक विवाह और समाज के विरोध को दिखाया गया है। 

विज्ञापन
Salman Khan praises Bobby Deol for his film Love Hostel shares post for him
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी देओल की वर्कफ्रंट की बात करे तो वह जल्द ही फिल्म बच्चन पांडे में नजर आएंगे। इस फिल्म में बॉबी के अलावा अक्षय कुमार और कृति सेनन भी हैं। इससे पहले बॉबी सीरीज आश्रम में नजर आ चुके हैं। इस सीरीज ने आते ही धमाल मचा दिया था। आश्रम में बॉबी ने बाबा निराला की भूमिका निभाई थी। आश्रम की अब तक दो सीरीज आ चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed