साल 2018 सलमान खान के लिए कुछ अच्छा नहीं रहा। पिछले साल उनकी एक ही फिल्म रिलीज हुई रेस 3, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। जिसके बाद अब वो अगली फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग फिलहाल गोवा में चल रही है। बिग बॉस का फिनाले खत्म होते ही सलमान भी गोवा पहुंच गए हैं और शूटिंग में जुट गए हैं।
एक्टिंग और पेंटिंग के अलावा इस हुनर में भी माहिर हैं सलमान खान, वीडियो देख हैरान हुए फैंस
सलमान को स्पोर्ट्स में काफी इंटरेस्ट है। उन्हें जब भी मौका मिलता है क्रिकेट से लेकर फुटबाल खेलते हुए नजर आ जाते हैं। सलमान खान के पहले भी वीडियो सामने आ चुके हैं जिसमें वो क्रू यूनिट के साथ खेलते हुए देखे गए। अब ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान तीरंदाजी करते हुए नजर आए हैं।
A post shared by Bollywood X Tellywood (@bollywood.x.tellywood) on
इससे पहले कपिल शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान नजर आ रहे हैं। तीनों भाई इस दौरान अपने कई राज खोलते हुए नजर आए। सोनी चैनल ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें कपिल शर्मा पूछते हैं कि आप लोगों को एक साथ देखते ही कई सवाल मन में आते हैं। ऐसा कभी हुआ कि लड़ाई-झगड़े हुए हैं।
जिसके जवाब में सोहेल खान बताते हैं कि जब वो छोटे थे तो एक बार घर के बाहर कुछ फैंस आ गए और गाली देने लगे। वो अटेंशन पाने के लिए ऐसा कर रहे थे। वो नीचे जाकर जब उन्हें रोकने लगे तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद सलमान भाई बचाने पहुंचे लेकिन फैंस ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया।
Jab ladhai ki baat aayi, toh dekhiye Sohail aur Salman ne kaunsi kahaani bataayi! #TheKapilSharmaShow, Sat-Sun raat 9:30 baje. @KapilSharmaK9 @kikusharda @haanjichandan @Krushna_KAS @bharti_lalli @sumona24 @trulyedward @banijayasia @BeingSalmanKhan @arbaazSkhan @SohailKhan pic.twitter.com/3fk8e9gTdK