सलमान खान (Salman Khan) के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उन्हें पनवेल वाले फार्महाउस पर सांप ने तीन बार काट लिया। सलमान अपने कमरे में सो रहे थे तभी सांप उनके कमरे में घुस आया। सांप को भगाने की कोशिश में भाईजान ने लकड़ी उठाई लेकिन इसी बीच सांप ने उन्हें तीन बार डंस लिया। जैसे ही ये खबर फैली सभी परेशान हो गए। मामला सलमान के घर तक पहुंचा तो सलीम खान ने उन्हें तुरंत फोन मिलाकर हाल चाल पूछने की कोशिश की।
Salman Khan: 'टाइगर भी जिंदा है सांप भी', सांप काटने की खबर पर ऐसा था सलमान का रिएक्शन
सलमान खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया, पापा ने मुझसे पूछा कि सांप जिंदा है क्या तो मैंने उनसे कहा- हां टाइगर भी जिंदा है और सांप भी। इस पर वहां मौजूद मीडिया भी हंस पड़ी। सलमान खुद में इस घटना का जिक्र करते हुए हंस पड़े।
सलमान खान ठीक होने के बाद फार्महाउस पर वापस आ गए थे जहां उन्होंने अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। मीडिया से बातचीत में सलमान खान ने बताया कि एक सांप मेरे फार्म हाउस के अंदर घुस आया था, मैंने लकड़ी के सहारे उसे दूर फेंकने की कोशिश की। लेकिन इतने में ही वो मेरे हाथ पर चढ़ गया। ऐसे में मैंने सांप को बाहर छोड़कर आने के लिए दूसरे हाथ में ले लिया तो उसने मुझे तीन बार डंस लिया। वह एक तरह का जहरीला सांप था। मैं 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहा। मैं अब ठीक हूं।
सलमान ने बताया, अब तक मैं सभी प्रकार के एंटी-वेनम (क्रेट, वाइपर, कोबरा) का इंजेक्शन ले चुका हूं। हालांकि सांप को पकड़कर बाद में जंगल में छोड़ दिया गया। एक्टर को 6 घंटे बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई और फार्म हाउस लौटकर उन्होंने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
सलमान खान आज अपना 56वां जिन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम कलाकारों ने उन्हें बर्थडे विश किया है। 26 दिसंबर की रात से ही सलमान के फैंस उनके घर गैलेक्सी के आगे पहुंचने शुरू हो जाते हैं।