फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सालों बाद फिर भड़क उठा सलमान खान का गुस्सा, इस सिंगर को दिखाया बाहर का रास्ता

Mon, 19 Feb 2018 12:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Feb 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan gets singer Arijit Singh out from a Welcome To New York film
Salman Khan
बॉलीवुड के 'टाइगर' एक बार फिर से भड़क उठे हैं और इस बार भी उनका निशाना कोई और नहीं बल्कि अरिजीत सिंह ही बने हैं। खबरों की मानें तो सलमान खान ने एक बार फिर से अपनी फिल्म से अरिजीत को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

 
Salman Khan gets singer Arijit Singh out from a Welcome To New York film
Arijit Singh
सलमान और अरिजीत के रिश्तों में खटास साल 2013 में आई थी। जिसके बाद 'सुल्तान' फिल्म से अरिजीत का गाया हुआ गाना भी हटा दिया गया था। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान ने हाल ही में आने वाली फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' से अरिजीत के हाथ से गाना छीन लिया है।
Salman Khan gets singer Arijit Singh out from a Welcome To New York film
salman khan
दरअसल, सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में कैमियो निभाते हुए दिखाई देंगे। वहीं Spotboy ने इस फिल्म से जुड़े एक राज का खुलासा किया है। वेबसाइट के मुताबिक 'अरिजीत ने ट्रैक के साथ एक गाने को रफ तौर पर गाया था जिसे फिल्म में इस्तेमाल किया जाना था। सलमान को जैसे ही पता चला तो उन्होंने मेकर्स से कहा कि अरिजीत को छोड़कर कोई और भी यह ट्रैक गा सकता है। ऐसे में राहत फतेह अली खान ने इस ट्रैक को गाया।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan gets singer Arijit Singh out from a Welcome To New York film
arijit singh
आपको बता दें, अरिजीत और सलमान के रिश्तों में दरार आने के बाद अरिजीत ने दबंग खान की किसी भी फिल्म में कोई गाना नहीं गाया है। इन फिल्मों में कई बड़े बजट की फिल्में भी शामिल है। कहा जाता है कि एक अवॉर्ड शो को सलमान होस्ट कर रहे थे। तभी अरिजीत को अवॉर्ड के लिए बुलाया गया और वह चप्पल पहनकर वहां पहुंच गए। स्टेज पर जाते समय मीडिया ने तस्वीरें लेना शुरू कर दी। इसी दौरान सलमान ने कहा तू है विजेता? इसके साथ ही सलमान ने अवॉर्ड में अरिजीत के सोने को लेकर भी सवाल किया था। जिसके जवाब में अरिजीत ने कहा आप लोगों ने सुला दिया। तभी से सलमान अरिजीत से खफा हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed